scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

अगर T20 वर्ल्ड कप के दौरान खिलाड़ी नाइट क्लब गए होंगे तो इस्तीफा दे दूंगा, श्रीलंका के खेल मंत्री का जवाब

मामला टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले श्रीलंका के एक अभ्यास मैच की है। रिपोर्ट्स के अनुसार टीम मैच की पूर्व संध्या पर देर रात तक बाहर रहने के बाद देर से पहुंची थी।
Written by: खेल डेस्‍क | Edited By: Tanisk Tomar
नई दिल्ली | Updated: June 24, 2024 21:23 IST
अगर t20 वर्ल्ड कप के दौरान खिलाड़ी नाइट क्लब गए होंगे तो इस्तीफा दे दूंगा  श्रीलंका के खेल मंत्री का जवाब
श्रीलंका क्रिकेट टीम। (फोटो - AP/PTI)
Advertisement

श्रीलंका में पूर्व खेल मंत्री रोशन रणसिंघे ने दावा किया है कि टी20 वर्ल्ड कप 2024 से मेंस क्रिकेट टीम का जल्दी बाहर होना एक नाइट क्लब में जाने के कारण हुआ। वर्तमान खेल मंत्री हरिन फर्नांडो ने इसका जवाब देते हुए उसी के अपना पद दांव पर लगा दिया है। उन्होंने कहा है कि अगर टी20 वर्ल्ड कप के दौरान खिलाड़ी नाइट क्लब गए होंगे तो इस्तीफा दे

Advertisement

फर्नांडो ने हाल ही में बयान में कहा, " मैंने उन्हें (आलोचकों को) इसे साबित करने की चुनौती दी है। अगर वे इसे साबित कर देते हैं तो मैं इस्तीफा दे दूंगा। " फर्नांडो ने यह भी कहा कि खराब प्रदर्शन के बाद टीम की सोशल मीडिया पर आलोचना उचित नहीं थी, "एक देश के रूप में, हमें बच्चों की मदद करने की आवश्यकता है।"

Advertisement

क्या है मामला

मामला टूर्नामेंट से पहले श्रीलंका के एक अभ्यास मैच की है। रिपोर्ट्स के अनुसार टीम मैच की पूर्व संध्या पर देर रात तक बाहर रहने के बाद देर से पहुंची थी। फर्नांडो ने नवंबर 2023 में रणसिंघे की जगह पदभार संभाला था, जब श्रीलंका क्रिकेट प्रबंधन को बर्खास्त करने और एक अंतरिम समिति नियुक्त करने की की कार्रवाई के बाद राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने उन्हें पद से हटा दिया था।

श्रीलंका का टी20 वर्ल्ड कप में प्रदर्शन

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में श्रीलंका के प्रदर्शन की बात करें तो ग्रुप स्टेज से ही टीम बार हो गई। साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश ने उसे हराया। नेपाल के खिलाफ उसका मैच धुल गया। नीदरलैंड्स के खिलाफ उसे 83 रन से जीत मिली। वह 3 अंक के साथ ग्रुप डी में तीसरे नंबर पर रही। साउथ अफ्रीका 8 अंकों के साथ शीर्ष पर और बांग्लादेश 6 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर रही।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो