होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

T20 World Cup 2024: मोहम्मद रिजवान ने लगाया टी20 वर्ल्ड कप का सबसे धीमा अर्धशतक, रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की भी बराबरी की

पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने कनाडा के खिलाफ 53 गेंदों पर 53 रन की पारी खेली।
Written by: खेल डेस्‍क | Edited By: Riya Kasana
नई दिल्ली | Updated: June 12, 2024 12:10 IST
Mohammad Rizwan (Source- AP Photo)
Advertisement

पाकिस्तान की टीम ने मंगलवार, 11 जून को कनाडा को मात देकर टी20 वर्ल्ड कप में पहली जीत दर्ज की। न्यूयॉर्क में खेले गए इस मैच में पाकिस्तान ने कनाडा को सात विकेट से मात दी। पाकिस्तान के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने सबसे ज्यादा 53 रन बनाए। इस पारी के साथ उन्होंने पाकिस्तान के लिए कुछ बड़े रिकॉर्ड तो कायम किए टी20 वर्ल्ड कप का एक अनचाहा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।

17.3 ओवर में पाकिस्तान ने चेज किए 106 रन

कनाडा की टीम ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 106 रन बनाए थे। वहीं पाकिस्तान ने तीन विकेट खोकर 17.3 ओवर में यह लक्ष्य हासिल किया था। पाकिस्तान सात विकेट से यह मैच अपने नाम करने में कामयाब रहा।

Advertisement

रिजवान ने की रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की बराबरी

रिजवान कनाडा के खिलाफ 53 रन की पारी के साथ टी20 में बतौर ओपनर 50 स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में रोहित शर्मा की बराबरी की है। दोनों ही खिलाड़ी ओपनर रहते हुए 30-30 बार अर्धशतक लगा चुके हैं। रिजवान ने यह काम 71 पारियों में किया वहीं रोहित शर्मा को इसके लिए 118 पारियां खेलनी पड़ी। इस मामले में रिजवान और रोहित के बाद पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम का नंबर है। बाबर ने 84 पारियों में 28 बार बतौर ओपनर अर्धशतक लगाया है।

Advertisement

रिजवान के नाम हुआ बड़ा रिकॉर्ड

रिजवान अब अब टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की ओर से सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। यह रिजवान का इस टूर्नामेंट में पांचवां अर्धशतक था। बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान 5-5 अर्धशतक लगा चुके हैं। वहीं शोएब मलिक, कामरान अकमल और उमर अकमल ने 3-3 बार अर्धशतक लगाया है।

रिजवान ने लगाया सबसे धीमा अर्धशतक

रिजवान ने कुछ शानदार रिकॉर्ड के साथ एक अनचाहा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। रिजवान टी20 वर्ल्ड कप में सबसे धीमा अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। रिजवान ने 52 गेंदों में कनाडा के खिलाफ अर्धशतक लगाया। इससे पहले यह रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के डेविड मिलर के नाम था। मिलर ने इसी वर्ल्ड कप में नीदरलैंड्स के खिलाफ 50 गेंदों में 50 रन बनाए थे। मिलर की पारी के कारण ही साउथ अफ्रीका की टीम उलटफेर से बच पाई थी।

Advertisement
Tags :
India Vs PakistanMohammad Rizwant20 world cup
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement