scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

T20 World Cup: भारत की तरह अफगानिस्तान के लिए रेड कारपेट बिछाएंगे ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड, पूर्व क्रिकेटर ने बताई क्रिकेट जगत कड़वी सच्चाई

अफगानिस्तान की जीत के बाद टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने क्रिकेट जगत की कड़वी सच्चाई बयां की है। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसे देश अफगानिस्तान जैसी कमजोर टीमों के साथ भेदभाव करती हैं।
Written by: खेल डेस्‍क
नई दिल्ली | June 25, 2024 17:52 IST
t20 world cup  भारत की तरह अफगानिस्तान के लिए रेड कारपेट बिछाएंगे ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड  पूर्व क्रिकेटर ने बताई क्रिकेट जगत कड़वी सच्चाई
अफगानिस्तान की टीम ने बांग्लादेश को हराकर इतिहास रचा। (फोटो - Wasim Jaffer X)
Advertisement

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर-8 के आखिरी मैच में अफगानिस्तान ने मंगलवार (25 जून) को बांग्लादेश को हराकर इतिहास रच दिया। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया की टीम सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाई। अफगानिस्तान और भारत से हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए बांग्लादेश से मदद की दरकार थी। हालांकि, बांग्लादेश की टीम हार गई और ऑस्ट्रेलिया का सफर समाप्त हो गया।

Advertisement

अफगानिस्तान की जीत के बाद टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने क्रिकेट जगत की कड़वी सच्चाई बयां की है। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसे देश अफगानिस्तान जैसी कमजोर टीमों के साथ भेदभाव करती हैं। क्रिकेट में सालों से चला आ रहा है। भारत के साथ भी ऐसा होता रहा है। हालांकि, आज स्थिति अलग है। भारत का क्रिकेट जगत में बर्चस्व है और ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसी टीमें उससे खेलने के लिए बांहें फैलाए रहती हैं। जाफर ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर इसी के बारे में बताया है।

Advertisement

वसीम जाफर का ट्वीट

वसीम जाफर ने कहा, " ऑस्ट्रेलिया हर 10 साल में एक बार भारत को आमंत्रित करता था। इंग्लैंड सीजन के शुरूआती हिस्से में ही भारत के खिलाफ टेस्ट मैच खेल लेता था। वही बोर्ड अब भारत के लिए रेड कार्पेट बिछा रहे हैं। यही बात अफगानिस्तान के साथ भी होने जा रही है। क्रिकेट जगत को अफगानिस्तान को वह सम्मान देना होगा, जिसके वे हकदार हैं।"

अफगानिस्तान में लड़कियों और महिलाओं के साथ भेदभाव का कारण

बता दें कि अफगानिस्तान में तालिबान राज आने के बाद ऑस्ट्रेलिया दो बार राशिद खान की अगुआई वाली टीम से खेलने के लिए मना कर चुका है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने इसके लिए अफगानिस्तान में लड़कियों और महिलाओं के साथ भेदभाव का कारण बताया है। राशिद खान जैसे अफगान खिलाड़ियों ने सीए के इस कदम की आलोचना की है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो