होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

संन्यास के बाद मुंबई के ड्रेसिंग रूम में होगी रोहित शर्मा के दोस्त की वापसी, सुनील गावस्कर के 75वें जन्मदिन को इस तरह खास बनाएगा MCA

मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने सुनील गावस्कर के 75वें जन्मदिन पर डाक टिकट जारी करने का फैसला किया है। 10 जुलाई को लिटिल मास्टर का जन्मदिन है।
Written by: देवेंद्र पांडे | Edited By: Tanisk Tomar
नई दिल्ली | May 29, 2024 22:31 IST
रणजी ट्रॉफी 2024 जीतने वाली मुंबई की टीम। (फोटो - PTI)
Advertisement

इस साल की शुरुआत में रणजी ट्रॉफी से संन्यास लेने वाले पूर्व तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी आगामी सत्र के लिए एक बार फिर मुंबई के ड्रेसिंग रूम में वापसी होगी। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के दोस्त को मुंबई के बॉलिंग मेंटर के तौर पर देखा जाएगा। यह निर्णय मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) की शीर्ष समिति ने लिया, जिसकी बुधवार को बैठक हुई।

एमसीए ने भारत के महान खिलाड़ी सुनील गावस्कर के 75वें जन्मदिन को खास तरीके से मनाने का फैसला किया है। 10 जुलाई को इस अवसर पर लिटिल मास्टर सम्मानित किए जाएंगे। इससे पहले एमसीए ने गावस्कर के नाम पर एक विशेष बॉक्स का नाम रखा था। इसके अलावा मुंबई क्रिकेट को समर्पित स्टैंप जारी करने का निर्णय लिया गया है।

Advertisement

मुंबई क्रिकेट पर डाक टिकट जारी करने का भी फैसला

एमसीए सचिव अजिंक्य नाइक ने द इंडियन एक्सप्रेस को बताया, " हमने नए सत्र के लिए धवल कुलकर्णी को बॉलिंग मेंटर नियुक्त करने का फैसला किया है। साथ ही अमोल काले (अध्यक्ष) ने सुनील गावस्कर को उनके 75वें जन्मदिन के अवसर पर सम्मानित करने का प्रस्ताव रखा, जिसे शीर्ष परिषद ने सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी। एमसीए ने मुंबई क्रिकेट पर डाक टिकट जारी करने का भी फैसला किया है।"

Advertisement

मुंबई के गेंदबाजों की अगली पीढ़ी को तैयार करेंगे कुलकर्णी

पिछले सत्र में खेल के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने वाले कुलकर्णी को मुंबई के गेंदबाजों की अगली पीढ़ी को ट्रेन करने का काम सौंपा गया है। भारत के पूर्व तेज गेंदबाज से कमेंटेटर बने इस खिलाड़ी ने पिछले सत्र में रणजी ट्रॉफी फाइनल में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने विदर्भ के खिलाफ आखिरी विकेट सहित चार विकेट लिए और मुंबई को 42वां खिताब दिलाया। एमसीए ने पहले ही मुख्य कोच ओमकार साल्वी के नेतृत्व में अपने मौजूदा कोचिंग स्टाफ को जारी रखने का फैसला कर लिया था।

Advertisement
Tags :
Dhawal KulkarniMCASunil Gavaskar
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement