scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

कोहली और धोनी के साथ नाचते हुए नजर आए रोहित शर्मा, ऋषभ पंत ने शेयर किया ऐसा वीडियो की साक्षी भी नहीं रोक पाई हंसी

भारतीय बल्लेबाज ऋषभ पंत ने मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है उसमें विराट कोहली, एमएस धोनी और रोहित शर्मा हैं।
Written by: खेल डेस्‍क | Edited By: Riya Kasana
नई दिल्ली | Updated: June 23, 2024 09:26 IST
कोहली और धोनी के साथ नाचते हुए नजर आए रोहित शर्मा  ऋषभ पंत ने शेयर किया ऐसा वीडियो की साक्षी भी नहीं रोक पाई हंसी
ऋषभ पंत की लंबे समय बाद टीम में वापसी हुई है।
Advertisement

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत अपने मस्तमौला अंदाज के लिए जाने जाते हैं। टीम के सीनियर खिलाड़ियों के लाड़ले पंत मजाक करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। यह वीडियो इतना मजेदार है कि पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी भी कमेंट करे से खुद नहीं रोक पाए।

Advertisement

ऋषभ पंत ने शेयर किया वीडियो

पंत ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें विराट कोहली, एमएस धोनी और रोहित शर्मा का एनिमेटेड रूप नजर आ रहा है। वीडियो में धोनी और कोहली पहले नाचते हुए नजर आते हैं। बैकग्राउंड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय का गाना बज रहा था। वह पहले एक्ट्रेस की तरह ही स्टेप्स करते हैं। इसके बाद रोहित शर्मा की एंट्री होती है। रोहित को डांस करता देख कोहली और धोनी भी उसी तरह नाचने लगते हैं।

Advertisement

साक्षी ने किया रिएक्ट

पंत ने बांग्लादेश के खिलाफ जीत के बाद यह वीडियो शेयर किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'अच्छी जीत थी। सॉरी सारे भाई लोगों। मुझे यह मजेदार वीडियो पोस्ट करना ही था। जिसने भी यह वीडिया बनाया उसे शुक्रिया। इसी कारण मैंने पहली बार स्क्रीन रिकॉर्डिंग की। इस वीडियो पर धोनी की पत्नी साक्षी ने हंसने वाले इमोजी पोस्ट किए।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो