होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

Rinku Singh: लोकल टूर्नामेंट में बाइक जीतने से बुलेट तक, अलीगढ़ में आलीशान घर; जानें- रिंकू सिंह के पास कितनी है संपत्ति

रिंकू सिंह का नाम बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हो गया है। कोलकाता नाइट राइडर्स से वह 55 लाख रुपये में जुड़े हैं।
Written by: खेल डेस्‍क | Edited By: Tanisk Tomar
नई दिल्ली | Updated: June 19, 2024 07:45 IST
रिंकू सिंह। (फोटो - PTI)
Advertisement

टीम इंडिया और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के मैच फिनिशर रिंकू सिंह किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। अलीगढ़ के बेहद ही साधारण परिवार से आने वाले रिंकू को पोछा लगाने तक का काम करना पड़ा था, लेकिन क्रिकेट ने उनकी जिंदगी बदल दी। उनके पिता खानचंद सिंह गैस डिलिवरी का काम करते थे। वे नहीं चाहते थे कि रिंकू क्रिकेटर बने, लेकिन एक लोकल टूर्नामेंट से उनका बेटा बाइक लेकर आया। इसके बाद से कहानी ही बदल गई।

Virat Kolhi: इन्वेस्टर, फुटबॉल क्लब के साथ-साथ जिम और रेस्टोरेंट चेन; जानें- विराट कोहली की कितनी है संपत्ति

Advertisement

रिंकू सिंह ने उस घरेलू टूर्नामेंट में बाइक जितने के बाद से लंबा सफर तय किया है। आज उनके पास बुलेट समेत कई शानदार गाड़ियां हैं। अलीगढ़ में एक शानदार घर है। इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार रिंकू सिंह के पास 7 करोड़ रुपये की संपत्ति है। पहले उनकी कमाई का मुख्य जरिया आईपीएल और ब्रांड एंडोर्समेंट था।

बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल

अब भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में भी रिंकू शामिल हो गए हैं। वह ग्रेड सी में हैं। 1 करोड़ रुपये उन्हें सलाना मिलेगा। आईपीएल 2022 से पहले मेगा ऑक्शन में रिंकू सिंह को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 55 लाख रुपये में जोड़ा था। यह 2021 में 80 लाख रुपये से कम है। 2017 से रिंकू इस लीग में खेल रहे हैं। तब वह पंजाब किंग्स का हिस्सा थे। 10 लाख रुपये में उन्हें खरीदा गया था।

Advertisement

रिंकू के पास अलीगढ़ के ओजोन सिटी में 200 यार्ड का प्लॉट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रिंकू के पास अलीगढ़ के ओजोन सिटी में 200 यार्ड का प्लॉट है। उनके पास इसी इलाके में 3 एकड़ की जमीन भी है। अलीगढ़ में ही उनका आलीशान घर है। रिंकू के पास एक से बढ़कर एक गाड़ियां हैं। उनके पास 2.0 लीटर टर्बो डीजल फोर्ड एंडेवर है। उनकी पहली गाड़ी मारुती सुजूकी स्विफ्ट थी।

रिंकू सिंह ब्रांड एंडोर्समेंट

रिंकू के पास सबसे महंगी कार मारुती सुजूकी ब्रेजा है। इसके अलावा उनके पास टोयटा इनोवा क्रिस्टा और महिंद्र स्कार्पियो एन है। वह काले रंग की रॉयल इनफील्ड बुलेट भी रखते हैं। SG, MRF और CEAT टायर जैसे ब्रांड्स ने रिंकू सिंह जुड़े रहे हैं। उन्होंने JBL डिजिटल कैंपेन में भी काम किया है। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रिंकू सिंह ने ब्रांड एंडोर्समेंट से कुल 50 लाख रुपये कमाए हैं।

Advertisement
Tags :
Cricket NewsRinku Singht20 world cup
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement