scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

मैकेनिकल इंजीनियर और UPSC की तैयारी, भाजपा विधायक रिवाबा ने की है खूब पढ़ाई; कितने पढ़े-लिखे हैं रविंद्र जडेजा?

रविंद्र जडेजा और रिवाबा जडेजा ने 17 अप्रैल 2016 को शादी कर ली थी। तब रिवाबा आईएएस बनने की तैयारी कर रही थीं।
Written by: खेल डेस्‍क | Edited By: Tanisk Tomar
नई दिल्ली | June 11, 2024 10:02 IST
मैकेनिकल इंजीनियर और upsc की तैयारी  भाजपा विधायक रिवाबा ने की है खूब पढ़ाई  कितने पढ़े लिखे हैं रविंद्र जडेजा
रविंद्र जडेजा पत्नी पत्नी रिवाबा के साथ (Photo- Instatram/Ravindra.jadeja)
Advertisement

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा काफी पढ़ी लिखी हुई हैं। वह एक विजनेस वूमेन भी हैं। फिलहाल वह राजनीति में हैं। उनका जन्म 1990 में व्यवसायी हरदेव सिंह सोलंकी और भारतीय रेलवे की कर्मचारी प्रफुल्लबा सोलंकी के घर हुआ था। वह कांग्रेस के राजनेता हरि सिंह सोलंकी की भतीजी हैं।

Advertisement

रिवाबा जडेजा की पढ़ाई लिखाई

रिवाबा जडेजा को पहले रीवा सोलंकी के नाम से जाना जाता था। उन्होंने राजकोट के आत्मीय इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की है। रविंद्र जडेजा और रिवाबा की मुलाकात एक पार्टी में हुई थी। रीवाबा भारतीय ऑलराउंडर की बहन नैना की अच्छी दोस्त थीं। पार्टी में दोनों की दोस्ती हुई और जल्द ही रिलेशनशिप में आ गए। उन्होंने 5 फरवरी 2016 को क्रिकेटर के खुद के रेस्तरां 'जड्डूज फूड फील्ड' में सगाई की।

Advertisement

रविंद्र जडेजा कितने पढ़े लिखे

17 अप्रैल 2016 को रिवाबा और जड्डू ने शादी कर ली। यह सबकुछ तब हुआ जब रिवाबा यूपीएससी की तैयारी कर रही थीं। दूसरी ओर रविंद्र जडेजा ने केवल स्कूल तक की पढ़ाई की है। 2017 में उनकी बेटी निधयाना का जन्म हुआ।

जामनगर नॉर्थ से भाजपा की विधायक

रिवाबा 2019 में गुजरात के कृषि मंत्री आर सी फालदू और जामनगर से सांसद पूनम मदाम की मौजूदगी में औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल होने से पहले करणी सेना की महिला शाखा की प्रमुख थीं। रविंद्र जडेजा की पत्नी गुजरात के जामनगर नॉर्थ से भाजपा की विधायक हैं। 2022 गुजरात विधानसभा चुनाव में उन्हें भाजपा से टिकट मिला था।

Advertisement

जड्डूज फूड फील्ड रेस्तरां 50% हिस्सेदारी

रविंद्र जडेजा की पत्नी की कुल संपत्ति 97.25 करोड़ है, जिसमें रविंद्र जडेजा की कुल संपत्ति भी शामिल है। रिवाबा जडेजा की कुल संपत्ति 57.60 करोड़ रुपये है। जब वह चुनाव लड़ी थीं तब उन्होंने जानकारी दी थी कि राजकोट में जड्डूज फूड फील्ड रेस्तरां के अलावा राजकोट, जामनगर और अहमदाबाद में छह घर में 50% हिस्सेदारी है।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो