होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

Ravindra Jadeja Retires: एक और संन्यास, रविंद्र जडेजा ने भी कह दिया T20I को अलविदा

भारतीय टीम के दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद 3 दिग्गज खिलाड़ियों ने संन्यास ले लिया है। रोहित शर्मा और विराट कोहली के साथ रविंद्र जडेजा ने भी क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप को अलविदा कह दिया।
Written by: खेल डेस्‍क | Edited By: Tanisk Tomar
नई दिल्ली | Updated: June 30, 2024 17:35 IST
T20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ रविंद्र जडेजा। (फोटो- रायटर)
Advertisement

टीम इंडिया के वर्ल्ड चैंपियन बनने के एक दिन बाद स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने भी टी20 इंटरनेशनल से संन्यास का ऐलान कर दिया। कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली ने शनिवार को भारत के दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद संन्यास का ऐलान कर दिया था। अब जडेजा भी दोनों के साथ हो लिए हैं।    

रविंद्र जडेजा ने इंस्टाग्राम पोस्ट करके संन्यास का ऐलान किया। उन्होंने कहा, " मैं दिल से कृतज्ञता के साथ टी20 इंटरनेशनल को अलविदा कहता हूं। गर्व से सरपट दौड़ने वाले एक दृढ़ घोड़े की तरह, मैंने हमेशा अपने देश के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है और अन्य प्रारूपों में भी ऐसा करना जारी रखूंगा। टी20 विश्व कप जीतना एक सपना सच होने जैसा था। यह मेरे टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का शिखर था। यादों, उत्साह और अटूट समर्थन के लिए धन्यवाद। जय हिंद।"

Advertisement

भारत के लिए 74 टी20 इंटरनेशनल खेले

35 साल के जडेजा ने भारत के लिए 74 टी20 इंटरनेशनल खेले। 515 रन बनाए और 54 विकेट लिए। एमएस धोनी की कप्तानी में टीम में जगह बनाने के बाद से इस स्पिन-गेंदबाजी ऑलराउंडर ने लंबा सफर तय किया है, लेकिन हाल ही में संपन्न टी20 वर्ल्ड कप 2024 में वह कुछ खास नहीं कर पाए। फरवरी 2009 में श्रीलंका के खिलाफ पदार्पण करने के बाद से, उन्होंने अब तक खेले गए 74 मैचों में कुल 515 रन बनाए हैं। सबसे छोटे प्रारूप में 54 विकेट लिए हैं।

छह टी20 विश्व कप खेले

जडेजा का बल्ले से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ आया, जहां उन्होंने 29 गेंदों पर 46 रन बनाए। भारतीय टीम यह मैच 49 रनों से जीती। गेंद के साथ उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 2021 टी20 विश्व कप में स्कॉटलैंड के खिलाफ था, जहां उन्होंने दुबई में 15 रन देकर 3 विकेट लिए। वह छह टी20 विश्व कप खेले। टी20 वर्ल्ड कप 2024 में रविंद्र जडेजा ने 5 पारियों में 22 गेंद का सामना किया और 35 रन बनाए। गेंदबाजी की बात करें तो 14 ओवर किए और 1 विकेट लिए। उनकी इकॉनमी 7.57 की रही।

रविंद्र जडेजा का इंटरनेशनल करियर

रविंद्र जडेजा उन चुनिंदा क्रिकेटरों में से एक हैं जो पिछले कुछ समय से भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में टीम का हिस्सा रहे हैं। वे टेस्ट और वनडे के लिए उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने 72 टेस्ट और 197 वनडे खेले हैं। टेस्ट में उनके नाम 3036 रन (औसत 36.14) और 294 विकेट (24.13) हैं, जबकि वनडे में उनके नाम 2756 रन (32.42) और 220 विकेट (36.07) हैं। उन्हें दुनिया के सबसे बेहतरीन फील्डर्स में से एक माना जाता है।

Advertisement
Tags :
Ravindra Jadejat20 world cup
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement