LPL 2024 Live Streaming: लंका प्रीमियर लीग 2024 के मुकाबलों का भारत में इस चैनल पर होगा लाइव टेलीकॉस्ट, ये है लाइव स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
Lanka Premier League (LPL) 2024 Live Streaming: ICC पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2024 समाप्त होने के एक दिन बाद लंका प्रीमियर लीग (LPL) के पांचवें संस्करण शुरू हुआ। इसके साथ ही फ्रेंचाइजी क्रिकेट लीग की शुरुआत हो गई। लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) में श्रीलंका्ई खिलाड़ियों के अलावा पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के भी कई दिग्गज खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज अफगानिस्तान के रहमानुल्लाह गुरबाज भी एलपीएल 2024 की फ्रेंचाइजी कोलंबो स्ट्राइकर्स का हिस्सा हैं। कैंडी फाल्कंस उन तीन टीमों में से एक है जिसे रीब्रांड किया गया है। लंका प्रीमियर लीग के पांचवें संस्करण की शुरुआत सोमवार 1 जुलाई 2024 को गत विजेता कैंडी फाल्कंस और दाम्बुला सिक्सर्स के बीच मैच से हुई।
21 जुलाई को होगा फाइनल
टूर्नामेंट का फाइनल 21 जुलाई 2024 को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम पर खेला जाना है। इसका मतलब है कि यह टूर्नामेंट मेजर लीग क्रिकेट और टी20 ब्लास्ट से टकराएगा। एमएलसी का दूसरा सीजन 4 जुलाई से शुरू होगा और फाइनल 28 जुलाई को होने की संभावना है, जबकि टी20 ब्लास्ट 30 मई से 14 सितंबर तक चलेगा। पिछले साल भी इसी तरह का ओवरलैप था।
LPL 2024: इस बार भी 5 टीमें
लंका प्रीमियर लीग 2024 के सीजन में भी 5 टीमें (कैंडी फाल्कंस, दाम्बुला सिक्सर्स, कोलंबो स्ट्राइकर्स, गाले मार्वल्स, जाफना किंग्स) हैं। कुल 24 मैच होंगे। टीमें लीग चरण में एक-दूसरे से 2-2 बार (20 मैच) खेलेंगी। पांच में से 4 टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करेंगी। इसके बाद आईपीएल की तरह ही एक क्वालिफायर, एक एलिमिनेटर और दूसरा एलिमिनेटर होगा और फाइनल होगा। मैच कैंडी, दाम्बुला और कोलंबो में तीन स्थानों पर खेले जाएंगे।
LPL 2024 Live Streaming Details In Hindi: Watch Here
लंका प्रीमियर लीग 2024 का भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के स्टार स्पोर्ट्स 3 चैनल पर लाइव टेलीकॉस्ट होगा। लंका प्रीमियर लीग 2024 के मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में FanCode ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। लंका प्रीमियर लीग 2024 में 9 दिन डबल हेडर (दिन में दो मैच) हैं। डबल हेडर होने पर दिन का पहला मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे, जबकि दूसरा मुकाबले शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।
LPL 2024 Full Schedule In Hindi: Watch Here
मैच संख्या | दिन | तारीख | टीमें | मैदान | समय |
1 | सोमवार | 01 जुलाई | कैंडी फाल्कंस बनाम दाम्बुला सिक्सर्स | पल्लीकेले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, पल्लीकेले | शाम 7:30 बजे से |
2 | मंगलवार | 02 जुलाई | जाफना किंग्स बनाम गाले मार्वल्स | पल्लीकेले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, पल्लीकेले | दोपहर 3:00 बजे से |
3 | मंगलवार | 02 जुलाई | कोलंबो स्ट्राइकर्स बनाम कैंडी फाल्कंस | पल्लीकेले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, पल्लीकेले | शाम 7:30 बजे से |
4 | बुधवार | 03 जुलाई | दाम्बुला सिक्सर्स बनाम जाफना किंग्स | पल्लीकेले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, पल्लीकेले | दोपहर 3:00 बजे से |
5 | बुधवार | 03 जुलाई | गाले मार्वल्स बनाम कोलंबो स्ट्राइकर्स | पल्लीकेले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, पल्लीकेले | शाम 7:30 बजे से |
6 | शुक्रवार | 05 जुलाई | गाले मार्वल्स बनाम जाफना किंग्स | रंगिरी दाम्बुला अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, दाम्बुला | शाम 7:30 बजे से |
7 | शनिवार | 06 जुलाई | कैंडी फाल्कंस बनाम कोलंबो स्ट्राइकर्स | रंगिरी दाम्बुला अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, दाम्बुला | दोपहर 3:00 बजे से |
8 | शनिवार | 06 जुलाई | दाम्बुला सिक्सर्स बनाम जाफना किंग्स | रंगिरी दाम्बुला अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, दाम्बुला | शाम 7:30 बजे से |
9 | रविवार | 07 जुलाई | गाले मार्वल्स बनाम कैंडी फाल्कंस | रंगिरी दाम्बुला अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, दाम्बुला | दोपहर 3:00 बजे से |
10 | रविवार | 07 जुलाई | कोलंबो स्ट्राइकर्स बनाम दाम्बुला सिक्सर्स | रंगिरी दाम्बुला अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, दाम्बुला | शाम 7:30 बजे से |
11 | मंगलवार | 09 जुलाई | कैंडी फाल्कंस बनाम जाफना किंग्स | रंगिरी दाम्बुला अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, दाम्बुला | दोपहर 3:00 बजे से |
12 | मंगलवार | 09 जुलाई | दाम्बुला सिक्सर्स बनाम गाले मार्वल्स | रंगिरी दाम्बुला अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, दाम्बुला | शाम 7:30 बजे से |
13 | बुधवार | 10 जुलाई | कोलंबो स्ट्राइकर्स बनाम जाफना किंग्स | रंगिरी दाम्बुला अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, दाम्बुला | दोपहर 3:00 बजे से |
14 | बुधवार | 10 जुलाई | गाले मार्वल्स बनाम कैंडी फाल्कंस | रंगिरी दाम्बुला अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, दाम्बुला | शाम 7:30 बजे से |
15 | शनिवार | 13 जुलाई | जाफना किंग्स बनाम कैंडी फाल्कंस | आर.प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो | शाम 7:30 बजे से |
16 | रविवार | 14 जुलाई | दाम्बुला सिक्सर्स बनाम गाले मार्वल्स | आर.प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो | दोपहर 3:00 बजे से |
17 | रविवार | 14 जुलाई | कोलंबो स्ट्राइकर्स बनाम जाफना किंग्स | आर.प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो | शाम 7:30 बजे से |
18 | सोमवार | 15 जुलाई | कैंडी फाल्कंस बनाम दाम्बुला सिक्सर्स | आर.प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो | दोपहर 3:00 बजे से |
19 | सोमवार | 15 जुलाई | कोलंबो स्ट्राइकर्स बनाम गाले मार्वल्स | आर.प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो | शाम 7:30 बजे से |
20 | मंगलवार | 16 जुलाई | दाम्बुला सिक्सर्स बनाम कोलंबो स्ट्राइकर्स | आर.प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो | शाम 7:30 बजे से |
21 | गुरुवार | 18 जुलाई | क्वालिफायर 1 | आर.प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो | शाम 7:30 बजे से |
22 | गुरुवार | 18 जुलाई | एलिमिनेटर | आर.प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो | शाम 7:30 बजे से |
23 | शनिवार | 20 जुलाई | क्वालिफायर 2 | आर.प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो | शाम 7:30 बजे से |
24 | रविवार | 21 जुलाई | फाइनल | आर.प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो | शाम 7:30 बजे से |
ये है सभी पांच टीमों के फुल स्क्वॉड
गाले मार्वल्स
भानुका राजपक्षे, लसित क्रासपुले, निरोशन डिकवेला, महेश तीक्षणा, टिम सीफर्ट, एलेक्स हेल्स, जेनिथ लियानागे, ड्वेन प्रीटोरियस, सहान अराचिगे, लाहिरू कुमारा, प्रभात जयसूर्या, सीन विलियम्स, जहूर खान, मालशा थारुपथी, सदीशा राजपक्षे, मोहम्मद सिराज, इसुरू उडाना, धनंजय लक्षण, पसिंदु सोरियाबंदरा, काविंदु नदीशान, मुजीब उर रहमान, चामिंडु विजेसिंघे, जेफरी वांडरसे, यूरी कोथिगोडा।
जाफना किंग्स
कुसल मेंडिस, अविष्का फर्नांडो, अजमतुल्लाह उमरजई, नूर अहमद, चरित असलंका, विजयकांत व्यासकांत, फैबियन एलन, धनंजय डिसिल्वा, रिले रोसौव, प्रमोद मधुशन, जेसन बेडरेंडॉर्फ, असिथा फर्नांडो, विशद रंदिका, लाहिरू समरकून, इशान मलिंगा, एलेक्स रॉस, अहान विक्रमसिंघे, वानुजा साहन, मुरविन अबिनाश, अरुल प्रगासम, पथुम निस्सांका, निशान मदुष्का, तीशान विथुशन, निसाला थारका।
कोलंबो स्ट्राइकर्स
चामिका करुणारत्ने, तिसारा परेरा, सदीरा समरविक्रमा, निपुण धनंजय, शादाब खान, ग्लेन फिलिप्स, चामिका गुणासेकरा, दुनीथ वेल्लालेज, रहमानुल्लाह गुरबाज, तस्कीन अहमद, एंजेलो परेरा, शेवॉन डैनियल, बिनुरा फर्नांडो, गरुका संकेथ, मथीशा पथिराना, शेहान फर्नांडो, कविन बंडारा, इसिता विजेसुंदरा, मोहम्मद वसीम, अलाह गज़नफर।
दाम्बुला थंडर्स
दिलशान मदुशंका, नुवान तुषारा, दुशान हेमंता, प्रवीण जयविक्रमा, मुस्तफिजुर रहमान, इब्राहिम जादरान, लाहिरू उदारा, अकिला धनंजय, धनुष्का गुनाथिलाका, इफ्तिखार अहमद, नुवानीडू फर्नांडो, नुवान प्रदीप, रानेश सिल्वा, सोहन डी लिवरा, हजरतुल्लाह जजाई, करीम जेनेट, असेला गुनारत्ने, लाहिरू मदुशंका, रुसांडा गामेज, मिथुन जयविक्रमा, अयाना सिरीवर्धना, सोनल दिनुशा, हैदर अली, संतोष गुनाथिलाके।
कैंडी फाल्कंस
वानिंदु हसरंगा, एंजेलो मैथ्यूज, दुशमंता चमीरा, कामिंडु मेंडिस, आंद्रे फ्लेचर, मोहम्मद हैरिस, कसुन रजिता, एशेन बंडारा, दिनेश चांदीमल, दासुन शनाका, रमेश मेंडिस, दिमुथ करुणारत्ने, मोहम्मद हसनैन, पवन रत्नायके, चमथ गोमेज़, चतुरंगा डिसिल्वा, कविंडु पथिरथने, लक्षण संदाकन, सम्मू आशान, आजम खान, सलमान अली आगा, मोहम्मद अली।