scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

लड़की की ख्वाहिश पूरी करने के लिए गौतम ने किया 'गंभीर' काम, फैंस को नहीं हुआ यकीन

केकेआर के मेंटॉर गौतम गंभीर ने महिला फैंस की ख्वाहिश की पूरी।
Written by: खेल डेस्‍क | Edited By: Riya Kasana
नई दिल्ली | May 15, 2024 17:51 IST
लड़की की ख्वाहिश पूरी करने के लिए गौतम ने किया  गंभीर  काम  फैंस को नहीं हुआ यकीन
कोलकाता नाइट राइडर्स कोच चंद्रकांत पंडित एंड मेंटर गौतम गंभीर। (फोटो - PTI)
Advertisement

कोलकाता के मेंटॉर गौतम गंभीर को हमेशा से ही उनके आक्रामक अंदाज के लिए जाना जाता है। वह अपने बेबाक और हमेशा गंभीर दिखने वाले चेहरे के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में स्टेडियम में मैच के दौरान एक महिला फैन ने ऐसी अपील की जिसे पूरा करके गंभीर ने सभी को हैरान कर दिया। गंभीर के ऐसा करने से लड़की की लवस्टोरी भी पूरी हो सकती है।

Advertisement

केकेआर की फैन ने की अपील

गौतम गंभीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीर शेयर की है जिसमें एक ओर केकेआर की एक महिला फैन नजर आ रही है। इस फैन के हाथ में प्लेकार्ड है। इस प्लेकार्ड पर लिखा है,'मैं अपने क्रश (जिससे वह लड़की पसंद करती है) को तब तक प्रपोज नहीं करूंगी जब तक गंभीर स्माइल नहीं करेंगे।'

Advertisement

गंभीर ने जीता फैंस का दिल

पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज अकसर ही बड़े गंभीर अवतार में नजर आते हैं। उन्हें मुस्कुराते हुए बहुत कम देखा गया है। इसी कारण फैन ने यह अपील की क्योंकि यह बहुत मुश्किल काम है। हालांकि गंभीर ने फैन ने के लिए यह काम कर दिया। गंभीर ने दूसरी ओर अपनी मुस्कुराती हुई तस्वीर शेयर की। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'हेयर वी गो'।

फैंस को गंभीर की यह पोस्ट काफी पसंद आई। वह इस बात से हैरान थे कि गंभीर ने एक लड़की के लिए यह काम कर दिखाया। एक यूजर ने लिखा, 'यह बेस्ट पोस्ट है।' वहीं एक यूजर ने लिखा कि गंभीर अब गंभीर नहीं रहे। कुछ ने कहा कि गंभीर अपने फैंस के लिए कितना सोचते हैं।

Advertisement
Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो