होमताजा खबरचुनावराष्ट्रीयमनोरंजनIPL 2024
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

IPL 2024: शाहरुख खान का ऑलराउंडर करेगा बॉलीवुड में डेब्यू, स्मृति मंधाना के बॉयफ्रेंड ने दिया फिल्म में मौका

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक हैं।
Written by: खेल डेस्‍क
नई दिल्ली | Updated: May 02, 2024 15:58 IST
KKR team (Source- AP Photo)
Advertisement

कोलकाता नाइट राइडर्स के टीम मालिक शाहरुख खान को बॉलीवुड का किंग माना जाता है। वह सालों से हिंदी फिल्मों में राज कर रहे हैं। शाहरुख खान के बाद अब उनकी ही टीम का ऑलराउंडर बॉलीवुड में डेब्यू करने वाला है। केकेआर के विस्फोटक खिलाड़ी आंद्रे रसेल को हिंदी म्यूजिक वीडियो में काम करने का मौका मिला है।

आंद्रे रसेल करेंगे डेब्यू

दिलचस्प बात यह है कि आंद्रे रसेल के डेब्यू में भी क्रिकेट कनेक्शन है। रसेल पलाश मुछाल की म्यूजिक वीडियो में काम करने वाले हैं। पलाश भारतीय स्टार क्रिकेटर स्मृति मंधाना के बॉयफ्रेंड हैं। वह म्यूजिक डायरेक्टर के साथ-साथ फिल्म भी डायरेक्टर भी हैं। पलाश ने अपने इंस्टाग्राम पर आंद्रे रसेल की तस्वीर शेयर की जिसमें उनके हाथ में कैमरा क्लैप है जिसपर लड़की तू कमाल की लिखा हुआ है। यह एक म्यूजिक वीडियो है। पलाश ने कैप्शन में लिखा, 'इस के लिए मैं बहुत उत्साहित हूं। बने रहिए। लड़की तू कमाल की।'

Advertisement

पलाश की तस्वीर पर आ रहे हैं अलग-अलग रिएक्शन

पलाश की तस्वीर पर फैंस के रिएक्शन आ रहे हैं। वह रसेल को इस अवतार में देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। एक्टर हितेन तेजवानी और आविका गौर ने फायर इमोजी पोस्ट किया। वहीं कुछ ने लिखा कि वह इस ऑलराउंडर का नया अवतार देखने के लिए उत्साहित हैं। फैंस पलाश को नए प्रोजेक्ट के लिए शुभकामनाएं भी दे रहे हैं।

अंकतालिका में दूसरे स्थान पर है केकेआर

आंद्रे रसेल के लिए यह सीजन अच्छा रहा है। रहा है। उन्होंने अब तक 9 मैच खेले हैं जिसमें उनके नाम 179 रन है। उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 64 रन है। वहीं उन्होंने नौ मैचों में 9 विकेट भी लिए हैं। रसेल की केकेआर अब भी प्लेऑफ में जाने की रेस में लगी हुई है। उन्होंने अब तक नौ मैच खेले हैं जिसमें उन्हें छह में जीत मिली है। वह तीन मुकाबले हारी है।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Andre RussellSmriti Mandhana
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।