scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

IND W vs SA W: शेफाली महिला टेस्ट में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाली बल्लेबाज बनीं, एनाबेल सदरलैंड का टूटा रिकॉर्ड

शेफाली वर्मा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दोहरा शतक लगाकर इतिहास रचा। वो अब महिला टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाली खिलाड़ी बन गईं।
Written by: खेल डेस्‍क | Edited By: SanjaySavern
Updated: June 28, 2024 17:12 IST
ind w vs sa w  शेफाली महिला टेस्ट में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाली बल्लेबाज बनीं  एनाबेल सदरलैंड का टूटा रिकॉर्ड
Shafali Verma (Source- AP Photo)
Advertisement

INDW vs SAW test match: साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ओपनर बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने जोरदारा पारी खेलते हुए अपने टेस्ट क्रिकेट करियर का दोहरा शतक लगाया। वो भारत की तरफ से ऐसा करने वाली मिताली राज के बाद दूसरी क्रिकेटर तो बनीं साथ ही साथ महिला टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज डबल सेंचुरी लगाने वाली बल्लेबाज भी बन गईं। शेफाली ने अपनी पारी के दम पर एनाबेल सदरलैंड का रिकॉर्ड तोड़ दिया जिन्होंने इसी साल ये कमाल किया था।

Advertisement

शेफाली ने तोड़ा एनाबेल सदरलैंड का रिकॉर्ड

साउथ अफ्रीका के खिलाफ शेफाली वर्मा ने अपना दोहरा शतक 194 गेंदों पर पूरा किया और वो महिला टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाली खिलाड़ी भी बन गईं। शेफाली ने पहली पारी में 197 गेंदों पर 205 रन बनाए और इस दौरान उनके बल्ले से 8 छक्के और 23 चौके भी निकले। शेफाली ने 194 गेंदों पर 200 रन बनाकर एनालेब सदरलैंड को पीछे छोड़ दिया जिन्होंने इसी साल साउथ अफ्रीका के खिलाफ 256 गेंदों पर दोहरा शतक लगाया था। वहीं शेफाली भारत की तरफ से भी महिला टेस्ट में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाली बल्लेबाज भी बन गईं।

Advertisement

महिला टेस्ट में सबसे तेज दोहरा शतक

194 गेंदें - शेफाली वर्मा बनाम दक्षिण अफ्रीका, 2024
256 गेंदें - एनाबेल सदरलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, 2024
313 गेंदें - करेन रोल्टन बनाम इंग्लैंड, 2001
345 गेंदें - मिशेल गोस्जको बनाम इंग्लैंड, 2001
374 गेंदें - एलिस पेरी बनाम इंग्लैंड, 2017

पहले दिन भारत ने बनाए 525 रन

भारत ने इस टेस्ट में खेल के पहले दिन पहली पारी में 4 विकेट के नुकसान पर 525 रन बनाए। भारत की तरफ से शेफाली वर्मा ने 205 रन की पारी खेली जबकि स्मृति मंधाना ने 149 रन की पारी खेली। ये दोनों बल्लेबाजों का टेस्ट में बेस्ट स्कोर रहा। वहीं भारत की तरफ से पहली पारी में जेमिमा रोड्रिक्स ने 55 रन बनाए जबकि शुभा सतीश ने 15 रन का योगदान दिया। पहले दिन का खेल खत्म होने तक कप्तान हरमनप्रीत कौर 42 रन जबकि रिचा घोष 43 रन बनाकर नाबाद रहीं।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो