होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

IND vs ZIM: बगैर कप्तान जिम्बाब्वे रवाना हुई भारतीय टीम; क्या बारबाडोस में फंसे खिलाड़ी समय पर जुड़ पाएंगे?

बीसीसीआई ने भारतीय खिलाड़ियों के जिम्बाब्वे रवाना की होने खी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की। बतौर कोच नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) के प्रमुख साथ गए।
Written by: खेल डेस्‍क | Edited By: Tanisk Tomar
नई दिल्ली | Updated: July 02, 2024 18:33 IST
जिम्बाब्वे दौरे पर रवाना भारतीय टीम। (फोटो- BCCI X)
Advertisement

नेशनल क्रिकेट अकेडमी के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण के साथ युवा भारतीय क्रिकेट टीम 6 जुलाई से हरारे मे होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलने के लिए जिम्बाब्वे रवाना हुई। टीम की कमान शुभमन गिल संभालेंगे। युवा खिलाड़ी रियान पराग और अभिषेक शर्मा को पिछले आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के बाद पहली बार भारत की टीम में चुना गया है।

बीसीसीआई ने फ्लाइट में सवार खिलाड़ियों की तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें अभिषेक शर्मा, रियान पराग, ऋतुराज गायकवाड़, अवेश खान, रवि बिश्नोई, वाशिंगटन सुंदर, तुषार देशपांडे और एनसीए प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण शामिल शामिल थे। टी20 विश्व कप के लिए रिजर्व ओपनर कप्तान गिल ब्रेक पर थे और वे सीधे अमेरिका से हरारे में जिम्बाब्वे में टीम से जुड़ेंगे।

Advertisement

पांच खिलाड़ी बारबाडोस में फंसे

टीम के पांच सदस्य शिवम दुबे, संजू सैमसन, यशस्वी जायसवाल, रिंकू सिंह और खलील अहमद तूफान बेरिल के कारण बारबाडोस में फंसे हुए हैं। वे बाद में टीम से जुड़ेंगे। शिवम दुबे, संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल टी20 वर्ल्ड कप जीनते वाली टीम के सदस्य थे। वहीं रिंकू सिंह और खलील अहमद रिजर्व खिलाड़ी थे। रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविंद्र जडेजा के खेल के सबसे छोटे प्रारूप से संन्यास लेने के बाद, जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज युवाओं को भविष्य की सीरीज के लिए टीम में अपनी जगह पक्की करने का सही अवसर प्रदान करेगी।

भारतीय टीम

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रियान पराग, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, खलील अहमद, मुकेश कुमार, तुषार देशपांडे।

जिम्बाब्वे की टीम

सिकंदर रजा (कप्तान), फराज अकरम, ब्रायन बेनेट, जॉनथन कैंपबेल, टेंडाई चतारा, ल्यूक जोंगवे, इनोसेंट काइया, क्लाइव मडांडे, वेस्ली मधेवेरे, तदिवनाशे मारुमानी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ब्रैंडन मावुता, ब्लेसिंग मुजारबानी, डायोन मायर्स, एंटम नकवी, रिचर्ड नगारवा, मिल्टन शुम्बा।

India’s Tour of Zimbabwe, 2024: ये है भारत के जिम्बाब्वे दौरे का शेड्यूल

मैच नंबरतारीखदिनमैचमैदानसमय
पहला टी20 इंटरनेशनल06 जुलाई 2024शनिवारभारत बनाम जिम्बाब्वेहरारे स्पोर्ट्स क्लबदोपहर 1:00 बजे से (भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे से)
दूसरा टी20 इंटरनेशनल07 जुलाई 2024रविवारभारत बनाम जिम्बाब्वेहरारे स्पोर्ट्स क्लबदोपहर 1:00 बजे से (भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे से)
तीसरा टी20 इंटरनेशनल10 जुलाई 2024बुधवारभारत बनाम जिम्बाब्वेहरारे स्पोर्ट्स क्लबदोपहर 1:00 बजे से (भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे से)
चौथा टी20 इंटरनेशनल13 जुलाई 2024शनिवारभारत बनाम जिम्बाब्वेहरारे स्पोर्ट्स क्लबदोपहर 1:00 बजे से (भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे से)
पांचवां टी20 इंटरनेशनल14 जुलाई 2024रविवारभारत बनाम जिम्बाब्वेहरारे स्पोर्ट्स क्लबदोपहर 1:00 बजे से (भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे से)
Advertisement
Tags :
CricketCricket NewsInd vs Zim
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement