scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

IND vs SA: धुरंधरों के देश में भारत बना विश्व चैंपियन, 4 वर्ल्ड कप जीतने वाली तीसरी टीम बनी; कपिल-धोनी के क्लब में शामिल हुए रोहित

भारतीय टीम 11 साल बाद आईसीसी ट्रॉफी जीती। 17 साल बाद टी20 वर्ल्ड कप जीती। बारबाडोस भारत के इतिहास रचने का गवाह बना।
Written by: खेल डेस्‍क | Edited By: Tanisk Tomar
नई दिल्ली | Updated: June 30, 2024 00:49 IST
ind vs sa  धुरंधरों के देश में भारत बना विश्व चैंपियन  4 वर्ल्ड कप जीतने वाली तीसरी टीम बनी  कपिल धोनी के क्लब में शामिल हुए रोहित
रोहित शर्मा बने विश्व चैंपियन कप्तान। (फोटो- BCCI)
Advertisement

बारबाडोस में शनिवार (29 जून) को भारतीय क्रिकेट की किताब में नया अध्याय जुड़ा। साउथ अफ्रीका को हराकर भारतीय टीम चौथी बार वर्ल्ड चैंपियन बनी। 1983 में वेस्टइंडीज को हराकर कपिल देव की कप्तानी में पहली चैंपियन बनी थी। इसके बाद महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई में 2007 में भारत ने पहला टी20 वर्ल्ड कप जीता।

Advertisement

2011 में धोनी की ही कप्तानी में वनडे वर्ल्ड कप जीता। इसके बाद बारबाडोस में रोहित शर्मा ने भारत को टी20 में चैंपियन बनाया। इसके साथ ही कपिल देव और महेंद्र सिंह धोनी की क्लब में रोहित शर्मा शामिल हो गए। भारतीय टीम ने 11 साल से चल आ रहे आईसीसी ट्ऱॉफी के सूखे को खत्म किया। 17 साल बाद टी20 वर्ल्ड कप जीता।

Advertisement

धुरंधरों के देश में भारत बना विश्व चैंपियन

कैरेबियाई समुद्र के तट पर बारबाडोस ने क्रिकेट जगत को कई धुरंधर खिलाड़ी दिए हैं। वेस्टइंडीज की टीम को यहां से गैरी सोबर्स, गॉर्डन ग्रीनिज, डेसमंड हेंस, मैल्कम मार्शल, जेसन होल्डर और कार्लोस ब्रेथवेट जैसे दिग्गज मिले। इस महान धरती पर भारतीय टीम 11 साल बाद आईसीसी ट्रॉफी जीतकर वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के क्लब में शामिल हुई।

वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के क्लब में भारत

वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बाद भारत 4 या उससे ज्यादा बार क्रिकेट वर्ल्ड कप चैंपियन बना। वेस्टइंडीज ने 4 वर्ल्ड कप जीते हैं। ऑस्ट्रेलिया ने 7 बार वर्ल्ड कप जीता है। भारत दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीता है। उसके अलावा भारत ही दो बार टी20 वर्ल्ड कप जीता है। भारत ने पहले ही संस्करण में 2007 में टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। इसके बाद टीम 2014 में श्रीलंका से फाइनल में हारी थी। भारतीय टीम पिछले 1 साल में तीसरी बार आईसीसी ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची थी।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो