scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

रोहित शर्मा 50 T20I जीतने वाले दुनिया के पहले कप्तान बने, टी20 विश्व कप 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय भी रहे

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीता और वो इस सीजन में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी रहे।
Written by: खेल डेस्‍क | Edited By: SanjaySavern
Updated: June 30, 2024 01:18 IST
रोहित शर्मा 50 t20i जीतने वाले दुनिया के पहले कप्तान बने  टी20 विश्व कप 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय भी रहे
Rohit Sharma (Source- AP Photo)
Advertisement

T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का समापन भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए फाइनल मैच के साथ हो गया। इस मैच में भारत ने प्रोटियाज को 7 रन से हराया और रोहित शर्मा की कप्तानी में वर्ल्ड चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। इस सीजन में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो इसमें रोहित शर्मा पहले नंबर पर रहे और उन्होंने बतौर कप्तान भी शानदार प्रदर्शन किया। रोहित शर्मा ने इस सीजन में अपने रन के आंकड़े को 250 के पार पहुंचाया तो वहीं इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर सूर्यकुमार यादव रहे जबकि तीसरे स्थान पर ऋषभ पंत रहे।

Advertisement

रोहित ने बनाए सबसे ज्यादा रन

इस वर्ल्ड कप में भारत की तरफ से सूर्यकुमार यादव ने सबसे ज्यादा रन बनाए। रोहित शर्मा ने 8 मैचों की 8 पारियों में 36.71 की औसत और 156.70 की स्ट्राइक रेट के साथ कुल 257 रन बनाए। रोहित शर्मा ने इस सीजन में 3 अर्धशतक लगाया और उनका बेस्ट स्कोर 92 रन रहा। उन्होंने इस दौरान 24 चौके और 15 छक्के भी लगाए। रोहित शर्मा भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे जबकि ओवरऑल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर रहे।

Advertisement

भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में सूर्यकुमार यादव दूसरे नंबर पर रहे और उन्होंने 8 मैचों की 8 पारियों में 28.42 की औसत के साथ 199 रन बनाए। सूर्यकुमार ने इस दौरान 2 अर्धशतक लगाए और इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 53 रन रहा और इस दौरान उनके बल्ले से 15 चौके और 10 छक्के निकले। ऋषभ पंत इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर रहे और उन्होंने भी 8 मैचों में 127.61 की औसत के साथ 171 रन बनाए और उनका बेस्ट स्कोर 42 रन रहा। उन्होंने इस दौरान 19 चौके और 6 छक्के भी लगाए।

भारत के लिए एक टी20 विश्व कप टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन

319 - विराट कोहली (2014)
296 - विराट कोहली (2022)
273 - विराट कोहली (2016)
257 - रोहित शर्मा (2024)
239 - सूर्यकुमार (2022)
227 - गौतम गंभीर (2007)
219 - सुरेश रैना (2010)
200 - रोहित शर्मा (2014)

Advertisement

रोहित ने बतौर कप्तान जीते 50 टी20आई

फाइनल में साउथ अफ्रीका को भारत ने रोहित शर्मा की कप्तानी में हराया और वो 50 टी20आई मैच जीतने वाले दुनिया के पहले कप्तान भी बने। दूसरे नंबर पर 48 जीत के साथ पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम मौजूद हैं।

टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा जीत

50 - रोहित शर्मा (भारत)
48 - बाबर आजम (पाकिस्तान)
45 - ब्रायन मसाबा (यूजीए)
44 - इयोन मोर्गन (इंग्लैंड)

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो