scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

IND VS ENG CHAMPS: बर्थडे ब्वॉय ने छक्के से मैच किया खत्म, इंग्लैंड को इंडिया ने 3 विकेट से हराया

वर्ल्ड चैंपियंसशिप ऑफ लिजेंड्स 2024 के पहले मैच में इंडिया चैंपियंस ने इंग्लैंड चैंपियंस को 3 विकेट से हराया। 5 टीमों की टूर्नामेंट में इंडिया को अगला मैच 5 जुलाई को वेस्टइंडीज चैंपियंस से खेलना है। इंग्लैंड को अगला मैच 4 जुलाई को साउथ अफ्रीका चैंपियंस से खेलना है।
Written by: खेल डेस्‍क | Edited By: Tanisk Tomar
नई दिल्ली | Updated: July 03, 2024 20:36 IST
ind vs eng champs  बर्थडे ब्वॉय ने छक्के से मैच किया खत्म  इंग्लैंड को इंडिया ने 3 विकेट से हराया
युवराज सिंह और केविन पीटरसन।
Advertisement

वर्ल्ड चैंपियंसशिप ऑफ लिजेंड्स 2024 के पहले मैच में बुधवार (3 जुलाई) को इंडिया चैंपियंस ने इंग्लैंड चैंपियंस को 3 विकेट से हरा दिया। इस जीत के हीरो रॉबिन उथप्पा रहे। बर्थडे ब्वॉय हरभजन सिंह ने पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर मैच खत्म किया। 5 टीमों की टूर्नामेंट में इंडिया को अगला मैच 5 जुलाई को वेस्टइंडीज चैंपियंस से खेलना है। इंग्लैंड को अगला मैच 4 जुलाई को साउथ अफ्रीका चैंपियंस से खेलना है।

Advertisement

इंग्लैंड चैंपियंस ने इंडिया चैंपियंस को 166 रन का टारगेट दिया। बर्मिंघम के एजबेस्टन में युवराज सिंह ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। इयान बेल और समित पटेल के तूफानी अर्धशतक से इंग्लैंड बड़े स्कोर तक पहुंचा ओवैश शाह ने भी अंत में ताबड़तोड़ बल्लेबाज की। इंडिया के लिए हरभजन सिंह सबसे सफल गेंदबाज रहे।

Advertisement

इंग्लैंड चैंपियंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही

इंग्लैंड चैंपियंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कप्तान केविन पीटरसन दूसरे ओवर में ही आउट हो गए। उन्होंने 9 गेंद पर 4 रन बनाए। धवल कुलकर्णी ने अपनी ही गेंद पर उनका कैच लपका। इसके बाद फिल मस्टर्ड और इयान बेल के बीच 38 रन की साझेदारी हुई। मस्टर्ड को हरभजन ने 13 रन पर पवेलियन भेजा। इसके बाद रवि बोपारा 11 वें ओवर में आउट हुए। हरभजन सिंह ने उन्हें 10 रन पर पवेलियन भेजा।

समित पटेल और ओवैस शाह की शानदार बैटिंग

इसके बाद इयान बेल का साथ देने समित पटेल आए। दोनों के बीच 73 रन की साझेदारी हुई। समित पटेल को आर विनय कुमार ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 25 गेंद पर 5 चौके और 3 छक्के की मदद से 51 रन बनाए। ओवैस शाह ने 9 गेंद पर 3 चौके और 1 छक्के की मदद से नाबाद 23 रन बनाए। इयान बेल 9 चौके की मदद से 59 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत के लिए हरभजन सिंह ने 3 ओवर में 16 रन देकर 2 विकेट लिए। धवल कुलकर्णी और विनय कुमार को 1-1 विकेट मिला।

Advertisement

इंडिया चैंपियंस की पारी

इंडिया चैंपियंस के लिए रॉबिन उथप्पा ने 32 गेंद पर 50 रन बनाए। गुरकीरत सिंह मान ने 17 गेंद पर 33 रन बनाए। नमन ओझा ने 20 गेंद पर 25 रन बनाए। इरफान पठान ने 15 गेंद पर 22 रन बनाए। सुरेश रैना ने 17 गेंद पर 16 रन बनाए। यूसुफ पठान 5 और हरभजन सिंह 6 रन बनाकर नाबाद रहे। युवराज सिंह 2 रन बनाकर आउट हुए। विनय कुमार रन आउट हो गए। इंग्लैंड के लिए रवि बोपारा ने 2 विकेट लिए। क्रिस स्कोफील्ड ने 4 विकेट लिए। इंडिया चैंपियंस ने 19 ओवर में 7 विकेट खोकर 166 रन बना लिए।

Advertisement

इंडिया चैंपियंस (प्लेइंग इलेवन): रॉबिन उथप्पा, यूसुफ पठान, सुरेश रैना, युवराज सिंह (कप्तान), नमन ओझा (विकेट कीपर), इरफान पठान, हरभजन सिंह, पवन नेगी, राहुल शुक्ला, धवल कुलकर्णी, आरपी सिंह।

इंग्लैंड चैंपियंस (प्लेइंग इलेवन): इयान बेल, केविन ओ ब्रायन, केविन पीटरसन (कप्तान), फिल मस्टर्ड (विकेट कीपर), रवि बोपारा, समित पटेल, ओवैस शाह, रयान साइडबॉटम, अजमल शहजाद, क्रिस स्कोफील्ड, डैरेन मैडी।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो