scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

IND vs BAN: रोहित-कोहली ने भारत के लिए की 7500 रन की साझेदारी, एक छक्का लगाकर हिटमैन ने बनाया ये रिकॉर्ड

रोहित और कोहली के बीच भारत के लिए 7500 रन की साझेदारी पूरी हो गई। वहीं हिटमैन ने एक छक्का लगाकर टी20 वर्ल्ड कप के पावरप्ले में ये कमाल कर दिया।
Written by: खेल डेस्‍क | Edited By: SanjaySavern
Updated: June 22, 2024 21:26 IST
ind vs ban  रोहित कोहली ने भारत के लिए की 7500 रन की साझेदारी  एक छक्का लगाकर हिटमैन ने बनाया ये रिकॉर्ड
Rohit and Kohli (Source- AP Photo)
Advertisement

Ind vs Ban T20 World Cup 2024: बांग्लादेश ने सुपर 8 मुकाबले में भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत की तरफ से इस मैच में पारी की शुरुआत रोहित शर्मा और विराट कोहली ने की। इन दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 39 रन की साझेदारी की ही थी कि शाकिब अल हसन की गेंद पर रोहित शर्मा आउट हो गए। रोहित ने इस मैच में 11 गेंदों पर 23 रन एक छक्के और 3 चौकों की मदद से बनाए और इस एक छक्के के दम पर वो टी20 वर्ल्ड कप के पावरप्ले में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए।

Advertisement

कोहली-रोहित ने पूरे किए 7500 रन

रोहित और कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले विकेट के लिए 39 रन की साझेदारी की और इस दौरान उन्होंने भारत के लिए 7500 रन की साझेदारी भी पूरी कर ली। दोनों बल्लेबाज भारत की तरफ से साझेदारी करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। भारत की तरफ से साझेदारी करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाली जोड़ी सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग (12,400 रन) हैं।

Advertisement

भारत के लिए सबसे ज्यादा साझेदारी रन

12400 रन - सचिन/गांगुली
11037 रन - सचिन/द्रविड़
7626 रन - गांगुली/द्रविड़
7500 रन - रोहित/कोहली
7199 रन - गंभीर/सहवाग

रोहित शर्मा ने की क्विंटन डीकॉक की बराबरी

रोहित शर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ हुए मैच में एक छक्का लगाया और वो अब टी20 वर्ल्ड कप के पावरप्ले में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में क्विंटन डीकॉक के साथ संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर आ गए। रोहित ने टी20 वर्ल्ड कप के पावरप्ले में 20 छक्के लगाए और डीकॉक ने भी इतने ही छक्के लगाए हैं। इस लिस्ट में 21 छक्कों के साथ क्रिस गेल पहले स्थान पर हैं।

Advertisement

टी20 विश्व कप के पावरप्ले में सबसे ज्यादा छक्के

21 - क्रिस गेल
20 - रोहित शर्मा
20 - क्विंटन डीकॉक
19 - डेविड वार्नर

अंतरराष्ट्रीय मैचों में सबसे ज्यादा टीमों के खिलाफ 50+ छक्के लगाने वाले खिलाड़ी

6 - रोहित शर्मा
5 - क्रिस गेल
3 - शाहिद अफरीदी
3 - एमएस धोनी
3 - ब्रेंडन मैकुलम

टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा छक्के

63 - क्रिस गेल
40 - रोहित शर्मा
40 - डेविड वार्नर
36 - जोस बटलर
33 - युवराज सिंह
32 - विराट कोहली
31 - शेन वॉटसन
30 - एबी डिविलियर्स

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो