scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

IND vs AFG T20 World Cup 2024 Dream11 Prediction: विराट या बुमराह को बना सकते हैं कप्तान, अपनी ड्रीम 11 में इन खिलाड़ियों को चुनें

IND vs AFG Dream11 Prediction, India vs Afghanistan T20 World Cup 2024 Playing XI: जनसत्ता.कॉम ने टी20 विश्व कप 2024 के सुपर-8 चरण में भारत बनाम अफगानिस्तान के मैच की संभावित ड्रीम इलेवन तैयार की है।
Written by: खेल डेस्‍क | Edited By: ALOK SRIVASTAVA
Updated: June 20, 2024 19:31 IST
ind vs afg t20 world cup 2024 dream11 prediction  विराट या बुमराह को बना सकते हैं कप्तान  अपनी ड्रीम 11 में इन खिलाड़ियों को चुनें
IND vs AFG Dream11 T20 World Cup 2024 Prediction: भारत बनाम अफगानिस्तान ड्रीम 11 टी20 विश्व कप 2024 प्रिडिक्शन। (सोर्स- एएनआई)
Advertisement

IND vs AFG Dream11 Prediction, India vs Afghanistan T20 World Cup 2024 Playing XI: टी20 विश्व कप 2024 के सुपर-8 चरण में भारत गुरुवार 20 जून को बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल में अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबला करेगा। मैच से पहले यहां भारत बनाम अफगानिस्तान की ड्रीम 11 की संभावित प्लेइंग इलेवन के बारे में जानेंगे।

IND vs AFG T20 World Cup 2024: Live Score

Advertisement

भारत भाग्यशाली है कि उसके पास सूर्यकुमार यादव हैं। सूर्यकुमार यादव ने टी20 में राशिद पर दबदबा बनाया है। सूर्या ने राशिद के खिलाफ 148 के स्ट्राइक रेट से 58 गेंद पर बिना आउट हुए 86 रन बनाए हैं। छोटे सैंपल साइज (कम गेंद) में शिवम दुबे अधिक स्ट्राइक रेट (155) पर चलते हैं। इससे भारत के पास दोहरा फायदा है। वह है बाएं हाथ के बल्लेबाज के खिलाफ प्रदर्शन।

IND vs AFG T20 World Cup 2024 Playing 11

राशिद ने हाल ही में टी20 में शिवम दुबे के खिलाफ उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। उन्होंने 2022 और 2023 में उन्हें 109 की स्ट्राइक रेट पर रोके रखा, लेकिन इस साल यह 141 पर है। अफगानिस्तान की गेंदबाजी उनकी सबसे बड़ी ताकत है, लेकिन भारत ने उन्हें कवर कर लिया है। इसका मतलब है कि अफगानिस्तान के बल्लेबाजों में से किसी एक को अपना सर्वश्रेष्ठ देना होगा।

Advertisement

उच्च गुणवत्ता वाली गेंदबाजी के खिलाफ तेजी से रन बनाने के लिए कौशल और बहादुरी दोनों की आवश्यकता होती है और रहमानुल्लाह गुरबाज में दोनों ही प्रचुर मात्रा में हैं। उन्होंने 56 गेंदों पर 80 रन बनाए। गुरबाज टी20 क्रिकेट में तेज गेंदबाजों के खिलाफ 150 और स्पिनर्स के खिलाफ 145 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हैं। यह दर्शाता है कि उन्हें जोखिम लेने में कोई दिक्कत नहीं है। ऐसे बल्लेबाजों को रोकना मुश्किल होता है जब उनका दिन होता है।

Advertisement

इस खेल में बहुत सारा ध्यान मिस्ट्री स्पिनर पर होगा। हालांकि, इन सबसे इतर अक्षर पटेल अलग ही छाप वाले स्पिनर हैं। बाएं हाथ के इस स्पिनर का अपनी गेंद पर पूरी तरह से नियंत्रण रहता है और वह स्टम्प पर डायरेक्ट हिट करते हैं। नंबर 8 पर उनकी बल्लेबाजी भारत को पहली गेंद से ही आगे बढ़ने का आत्मविश्वास देती है। अक्षर को इस बात का भी आनंद लेना चाहिए कि अफगानिस्तान के शीर्ष आठ में बाएं हाथ के केवल दो बल्लेबाज ही हो सकते हैं।

IND vs AFG DREAM11 फैंटेसी टीम

कप्तान: जसप्रीत बुमराह
उप कप्तान: ऋषभ पंत
विकेटकीपर: ऋषभ पंत, रहमानुल्लाह गुरबाज।
बल्लेबाज: सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा, इब्राहिम जादरान।
ऑलराउंडर: हार्दिक पंड्या, अजमतुल्लाह उमरजई।
गेंदबाज: जसप्रीत बुमराह, राशिद खान, फजलहक फारुकी, अर्शदीप सिंह।

IND vs AFG Dream11 फैंटेसी टीम

कप्तान: विराट कोहली
उपकप्तान: रोहित शर्मा
विकेटकीपर: रहमानुल्लाह गुरबाज।
बल्लेबाज: विराट कोहली, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, इब्राहिम जादरान, गुलबदीन नायब।
ऑलराउंडर: हार्दिक पंड्या।
गेंदबाज: जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, राशिद खान।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो