scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

ENG vs SL: इंग्लैंड की टीम में चुने गए एंड्रयू फ्लिंटॉफ और फिल मस्टर्ड के बेटे, रेहान अहमद के भाई का भी चयन

इंग्लैंड की मेंस अंडर-19 टीम इस महीने के अंत में श्रीलंका के खिलाफ यूथ वनडे सीरीज खेलेगी।
Written by: खेल डेस्‍क | Edited By: Tanisk Tomar
नई दिल्ली | Updated: June 12, 2024 10:52 IST
eng vs sl  इंग्लैंड की टीम में चुने गए एंड्रयू फ्लिंटॉफ और फिल मस्टर्ड के बेटे  रेहान अहमद के भाई का भी चयन
एंड्रयू फ्लिंटॉफ। (फोटो - रॉयटर्स)
Advertisement

इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी फ्लिंटॉफ को इस महीने के अंत में श्रीलंका के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की यूथ वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड की मेंस अंडर-19 टीम में चुना गया है।मात्र 16 साल के होने के बावजूद, रॉकी ने इस सीजन में लंकाशायर 2nd XI के लिए प्रभावित किया है। उन्होंने अपने 16वें जन्मदिन के दो दिन बाद पदार्पण किया और अप्रैल में एजबेस्टन में वारविकशायर 2nd XI के खिलाफ अपना पहला शतक बनाया।

Advertisement

एंड्रयू भी इंग्लैंड की टीम से जुड़े हुए हैं

पिता एंड्रयू वर्तमान में टी20 विश्व कप के लिए इंग्लैंड के कोचिंग स्टाफ के हिस्सा हैं। इंग्लैंड अंडर-19 टीम में कई ऐसे खिलाडियों को चुना गया है, जिनका कोई रिश्तेदार क्रिकेट खेला है। कप्तानी एसेक्स के ऑलराउंडर ल्यूक बेनकेनस्टीन करेंगे, जो दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज और वर्तमान लंकाशायर के मुख्य कोच डेल बेनकेनस्टीन के बेटे हैं। इंग्लैंड के खिलाड़ी रेहान अहमद के छोटे भाई ऑफ स्पिनर फरहान अहमद को भी चुना गया है, जिन्होंने इस सप्ताह नॉटिंघमशायर में अपना पहला पेशेवर अनुबंध किया है।

Advertisement

हेडन मस्टर्ड का चयन

डरहम के विकेटकीपर हेडन मस्टर्ड को भी चुना गया है। उनके पिता फिल ने इंग्लैंड के लिए 12 मैच खेले हैं। समरसेट के थॉमस रेव को भी चुना गया है। वह भी विकेकीपर बल्लेबाज हैं और जेम्स रेव के छोटे भाई हैं। 16 सदस्यीय टीम में नौ खिलाड़ी शामिल हैं, जिन्होंने इस साल की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका में अंडर-19 विश्व कप में खेला था। इंग्लैंड नॉकआउट स्टेज में जगह बनाने में विफल रहा था। वह छठे स्थान पर रहा था।

इंग्लैंड पुरुष अंडर-19 टीम

ल्यूक बेनकेनस्टीन (एसेक्स - कप्तान), फरहान अहमद (नॉटिंघमशायर), ताजीम अली (वार्विकशायर), चार्ली एलिसन (एसेक्स), नोआ कॉर्नवेल (मिडलसेक्स), रॉकी फ्लिंटॉफ (लंकाशायर), केशना फोंसेका (लंकाशायर), एडी जैक (हैम्पशायर), डॉम केली (हैम्पशायर), फ्रेडी मैककैन (नॉटिंघमशायर), हैरी मूर (डर्बीशायर), हेडन मस्टर्ड (डरहम), थॉमस रेव (समरसेट), नोआ थाइन (एसेक्स), राफेल वेदरॉल (नॉर्थम्पटनशायर), थियो वाइली (वार्विकशायर)।

Advertisement
Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो