होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

ENG vs PAK: इंग्लैंड में 4 साल बाद खेलने वाले खिलाड़ी के प्रदर्शन से कप्तान खुश; 300 के स्ट्राइक रेट से बनाए रन, 2 विकेट भी लिए

जोफ्रा आर्चर बेहतरीन गेंदबाजों में से एक हैं, जिनका करियर चोट के कारण पटरी से उतर गया। 29 वर्षीय खिलाड़ी ने 2021 के बाद से किसी भी प्रारूप में इंग्लैंड के लिए मुश्किल से ही हिस्सा लिया है।
Written by: खेल डेस्‍क | Edited By: Tanisk Tomar
नई दिल्ली | Updated: May 26, 2024 12:15 IST
शादाब खान और जोस बटलर। (फोटो- रायटर)
Advertisement

इंग्लैंड ने एजबेस्टन में पाकिस्तान को दूसरे टी20 में 23 रन से हरा दिया। 4 मैचों की सीरीज में मेजबान टीम ने 1-0 की बढ़त बना ली। पहला मैच बारिश से धुल गया था। टी20 वर्ल्ड कप 2024 की तैयारियों के मद्देनजर यह सीरीज काफी महत्वपूर्ण है। डिफेंडिंग चैंपियंस इंग्लैंड की जीत में कप्तान जोस बटलर की पारी, मोइन अली और जोफ्रा आर्चर की गेंदबाजी की अहम भूमिका रही।

लंबे समय से चोट से जूझ रहे जोफ्रा आर्चर ने 4 साल बाद इंग्लैंड में कोई मैच खेला। इसके मैच में उनका गेंद और बल्ले दोनों से अच्छा प्रदर्शन रहा। उनके प्रदर्शन से कप्तान जोस बटलर काफी खुश दिखे। मैच के बाद बटलर ने कहा कि आर्चर अपनी पुरानी फॉर्म में वापस आने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ पूरा इंग्लिश गेंदबाजी आक्रमण शानदार था।

Advertisement

जोफ्रा आर्चर ने दो विकेट लिए

जोफ्रा आर्चर ने दो विकेट लिए। आजम खान और इमाद वसीम को आउट किया और अपने चार ओवर के स्पैल में 7.00 की इकॉनमी रेट से 28 रन दिए। इससे पहले उन्होंने बल्लेबाजी में भी जलवा दिखाया। उन्होंने 4 गेंद पर 1 चौके और 1 छक्के की मदद से 12 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 300 का रहा।

तुरंत पहले वाले जोफ्रा आर्चर नहीं बन सकते

बटलर ने कहा, "वह शानदार थे। आप भावनाएं देख सकते हैं। इंग्लैंड के लिए फिर से विकेट लेना शानदार है। आपको उम्मीदों पर काबू पाना होगा। काफी समय हो गया है और वह तुरंत पहले वाले जोफ्रा आर्चर नहीं बन सकते। हालांकि, वास्तव में सकारात्मक प्रदर्शन किया। मैच खिलाने के साथ उनकी देखभाल भी करना चाहते हैं। पूरे बॉलिंग ग्रुप का शानदार प्रदर्शन था।"

Advertisement

आर्चर का करियर चोट के कारण पटरी से उतरा

आर्चर बेहतरीन गेंदबाजों में से एक हैं, जिनका करियर चोट के कारण पटरी से उतर गया। 29 वर्षीय खिलाड़ी ने 2021 के बाद से किसी भी प्रारूप में इंग्लैंड के लिए मुश्किल से ही हिस्सा लिया है। इसका मुख्य कारण उनकी दाहिनी कोहनी के साथ चल रही समस्याएं हैं, जिसके लिए उनके दो ऑपरेशन हो चुके हैं। पीठ की चोट के कारण वह 2022 के अधिकांश समय बाहर रहे। इंग्लैंड के लिए वह आखिरी बार मई 2023 में खेले थे है। तब से वह कोहनी की चोट से उबरने की राह पर हैं, जिसके कारण उन्हें लगभग 12 महीने तक बाहर रहना पड़ा।

Advertisement
Tags :
Cricket NewsENG vs PAKJofra ArcherJos Buttler
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement