scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

हाउसवाइफ से सीधे 800 करोड़ की कंपनी की CEO बनीं शीला सिंह आखिर कौन हैं? जानें क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी से क्या है कनेक्शन

Who is Sheila singh, know her connection with cricketer MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी की 800 करोड़ रुपये की कंपनी को शीला सिंह चलाती हैं।
Written by: बिजनेस डेस्क | Edited By: Naina Gupta
Updated: May 01, 2024 10:21 IST
हाउसवाइफ से सीधे 800 करोड़ की कंपनी की ceo बनीं शीला सिंह आखिर कौन हैं  जानें क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी से क्या है कनेक्शन
महेंद्र सिंह धोनी की कंपनी में उनकी सास CEO हैं।
Advertisement

Who is Sheila Singh? क्या आपको पता है कि स्टार क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के परिवार की एक सदस्य ऐसी भी हैं जिनकी धोनी के बिजनेस वेंचर में बड़ी भूमिका है। जी हां, हम बात कर रहे हैं एमएस धोनी की पत्नी साक्षी सिंह धोनी की मां शीला सिंह की। धोनी की सास शीला सिंह Dhoni Entertainment Limited की चीफ एग्जिक्युटिव ऑफिसर (CEO) हैं और कंपनी को कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ाने में उनका अहम योगदान रहा है।

Advertisement

सबसे खास बात है कि बिजनेस को अपने परिवार के लोगों तक रखने के लिए यह रणनीतिक फैसला है। महेंद्र सिंह धोनी ने 2020 में साक्षी और उनकी मां शीला सिंह को धोनी एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड का सीईओ नियुक्त किया था। और धोनी का यह फैसला काफी बढ़िया साबित हुआ। परिवार की दोनों महिलाओं ने मिलकर प्रोडक्शन हाउस को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। और साथ मिलकर कई बड़ी उपलब्धियां भी हासिल कीं। इस कंपनी के तहत कई बड़े और सफल प्रोजेक्ट्स लॉन्च किए जा रहे हैं।

Advertisement

CEO बनने से पहले हाउसवाइफ थीं शीला सिंह

धोनी की कंपनी में CEO बनने से पहले उनकी सास शीला सिंह एक हाउसवाइफ थीं। जबकि उनके पति आरके सिंह ने महेंद्र सिंह धोनी के पिता के साथ कनोई ग्रुप (Kanoi Group) की 'बिनागुड़ी टी कंपनी' में काम किया है। लेकिन एक हाउसवाइफ से CEO का सफर शीला सिंह ने बेहद शानदार तरीके से तय किया है। अपनी बेटी साक्षी के साथ उन्होंने Dhoni Entertainment Private Limited के एक्सपेंशन और ग्रोथ में अहम भूमिका निभाई है।

शीला सिंह और साक्षी धोनी की डायनमिक लीडरशिप में धोनी एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड की नेट वर्थ सिर्फ चार साल में 800 करोड़ से भी ज्यादा हो गई है। इस प्रोडक्शन हाउस में सबसे ज्यादा शेयर साक्षी धोनी है।

धोनी एंटरटेनमेंट, महेंद्र सिंह धोनी के डायवर्स बिजनेस पोर्टफोलियो का सिर्फ एक हिस्सा है। बात करें क्रिकेट लीजेंड महिंद्र सिंह धोनी की तो उनकी टोटल नेट वर्थ 1030 करोड़ रुपये है। शीला सिंह के नेतृत्व में कंपनी लगातार आगे बढ़ रही है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो