scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

मुकेश अंबानी का बेस्ट फ्रेंड कौन है? जानें आनंद जैन का क्या है रिलायंस और Dream11 से कनेक्शन

Who is Anand Jain, Mukesh Ambani's best Friend? क्या आपको पता है कि देश के सबसे रईस शख्स मुकेश अंबानी का बेस्ट फ्रेंड कौन है?
Written by: बिजनेस डेस्क | Edited By: Naina Gupta
May 08, 2024 11:31 IST
मुकेश अंबानी का बेस्ट फ्रेंड कौन है  जानें आनंद जैन का क्या है रिलायंस और dream11 से कनेक्शन
कौन है मुकेश अंबानी का बेस्ट फ्रेंड?
Advertisement

Who is Anand Jain, Mukesh Ambani's best Friend? रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) ने हाल ही में एक 20 लाख करोड़ रुपये का मार्केट कैप हासिल किया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि को हासिल करने वाली रिलायंस पहली भारतीय कंपनी बन गई है। मुकेश अंबानी रिलायंस के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। रिलायंस की सफलता का श्रेय मुकेश अंबानी की कड़ी मेहनत और लीडरशिप को जाता है। लेकिन कहा जाता है कि हर सफल लीडर के पीछे उसके भरोसेमंद सहयोगी होते हैं। मनोज मोदी को अंबानी के राइट-हैंड के तौर पर पहचाना जाता है। लेकिन अरबपति कारोबारी और देश के सबसे रईस शख्स मुकेश अंबानी के आसपास कई और जाने-माने लोग भी हैं जो उनके साथ रिलायंस को आगे बढ़ा रहे हैं। इनमें से एक हैं उनके लॉन्गटाइम फ्रेंड आनंद जैन।

Advertisement

Jai Corp Limited के चेयरमैन आनंद जैन को मुकेश अंबानी के बेहद करीबी माना जाता है। दोनों के बीच बचपन से ही गहरी दोस्ती रही है। मुंबई के Hill Grange High School में मुकेश अंबानी और आनंद जैन के बीच दोस्ती हुई थी। 1981 में जब मुकेश अंबानी स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से लौटे तो आनंद जैन रिलायंस के फाउंडर धीरूभाई अंबानी के साथ काम कर रहे थे। मुकेश अंबानी ने उन्हें रिलायंस इंडस्ट्रीज ज्वॉइन कराने में अहम भूमिका निभाई।

Advertisement

एमएस धोनी के बाद संभाली CSK की कमान, ऋतुराज गायकवाड़ के पास है करोड़ों की दौलत, नेट वर्थ जान हर जाएंगे हैरान

कभी भारत के 11वें सबसे बड़े रईस थे आनंद जैन

साल 2007 में आनंद जैन को Forbes ने 11वां सबसे अमीर भारतीय बताया था। उस समय उनकी नेट वर्थ 4 बिलियन डॉलर (करीब 33,154 करोड़ रुपये) थी। हालांकि, उस समय Jai Corp की मार्केट वैल्यू 45 बिलियन डॉलर (करीब 3.7 लाख करोड़ रुपये) थी। हालांकि, बाद के वर्षों में उनकी दौलत में गिलावट आई और साल 2012 तक उनकी नेट वर्थ 525 मिलियन डॉलर (करीब 4,351 करोड़ रुपये) रह गई।

बात करें Jai Corp की तो इसकी शुरुआत 1985 में हुई थी। यह कंपनी स्टील मैन्युफैक्चरिंग, प्लास्टिक प्रोसेसिंग, यार्न स्पिनिंग और रियल एस्टेट डिवेलपमेंट में कारोबार करती है। कंपनी के वेंचर्स को Special Economic Zones (SEZs) बनाने, इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट, वेंचर कैपिटल इन्वेस्टमेंट और रियल एस्टेट प्रोजेक्ट में हिस्सेदारी का श्रेय जाता है। देशभर के 14 शहरों में कंपनी ने 33 प्रोजेक्ट में निवेश किया हुआ है।

Advertisement

कौन हैं भारत के 10 सबसे नए अमीर? रईसों की लिस्ट में हुआ बड़ा फेरबदल, स्टील किंग सूची से बाहर, यहां चेक करें पूरी लिस्ट

Advertisement

रियल एस्टेट, फाइनेंस और कैपिटल मार्केट में आनंद जैन की एक्सपर्टीज के चलते ही वह रिलायंस इंडस्ट्रीज के सबसे मूल्यवान एसेट्सम में से एक हैं। मुकेश अंबानी के स्ट्रैटेजिक एडवाइजर के तौर पर काम कर रहे आनंद ने रिलायंस के रियल एस्टेट ट्रांजैक्शन और कैपिटल मार्केट इंडीवर्स को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है। वह मुंबई पोर्ट ट्रस्ट (Mumbai Port Trust) और जवाहरलाल नेहरू पोर्ट (Jawaharlal Nehru Port) के बोर्ड में भी शामिल हैं।

खबरों के मुताबिक, रिलायंस में अपने प्रभावशाली रोल के बावजूद आनंद जैन कंपनी से कोई सैलरी नहीं लेते हैं। बल्कि वह रिलायंस की टेलिकॉम सब्सिडियरी Reliance Infocomm में हर दिन के ऑपरेशंस की देखरेख करते हैं और वहीं से सैलरी लेते हैं।

बिजनेस जगह के बाहर आनंद जैन मुंबई में अपनी पत्नी सुषमा जैन के साथ एक प्राइवेट लाइफ जीते हैं। सुषमा जैन एक होममेकर हैं। दोनों के दो बच्चे नेहा जैन और हर्ष जैन हैं। सबसे खास बात है कि हर्ष जैन ने भावित सेठ के साथ मिलकर Dream11 की स्थापना की है। ड्रीम11 देश के सबसे बड़े फैंटेसी स्पोर्ट्स प्लेटफॉर्म में से एक है।

2008 में शुरू हुए Dream11 ने स्पोर्ट्स इंडस्ट्री में भूचाल ला दिया था और अप्रैल 2018 में यूनिकॉर्न स्टेटस पाने वाली यह पहली भारतीय फैंटेसी स्पोर्ट्स कंपनी बन गई थी। अक्टूबर 2023 में कंपनी के पास 200 मिलियन से बड़ा यूजर बेस था। Dream11 फैंटेसी क्रिकेट, फुटबॉल, बेसबॉल आदि गेम्स में शानदार सर्विसेज ऑफर करती है।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो