scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

Visa Free: छुट्टियों में विदेश की सस्ती सैर का मौका! थाइलैंड का सरप्राइज, इस तारीख तक भारतीयों को वीजा फ्री एंट्री

Visa Free Entry for indians in Thailand, Sri Lanka: भारतीयों को अब थाइलैंड और श्री लंका जाने के लिए वीजा की जरूरत नहीं होगी।
Written by: बिजनेस डेस्क | Edited By: Naina Gupta
Updated: May 09, 2024 13:43 IST
visa free  छुट्टियों में विदेश की सस्ती सैर का मौका  थाइलैंड का सरप्राइज  इस तारीख तक भारतीयों को वीजा फ्री एंट्री
थाइलैंड नें भारतीयों के लिए वीजा फ्री एंट्री को 6 महीने के लिए और बढ़ा दिया है।
Advertisement

Visa free entry in thailand, sri lanka कोविड-19 महामारी के बाद दुनियाभर के देशों की टूरिज्म इंडस्ट्री पर बड़ा असर पड़ा। महामारी के बाद कई देशों ने टूरिज्म को बढ़ावा देने और ज्यादा से ज्यादा लोगों को आकर्षित करने के लिए वीजा नियमों में छूट देने का ऐलान किया। भारत से जाने वाले यात्रियों को भी कई देशों द्वारा वीजा-फ्री एंट्री (Visa Free Entry) ऑफर की जा रही है।

अभी हाल ही में श्री लंका की सरकार ने वीजा में छूट को 31 मई तक बढ़ा दिया था। और अब थाइलैंड की सरकार ने भी 11 नवंबर 2023 तक वीजा फ्री एंट्री का ऐलान किया है। बता दें कि भारत में स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां होने वाली हैं और बहुत सारे लोग हॉलिडे मनाने के लिए देश-विदेश की यात्रा पर जाएंगे। अगर आप भी थाइलैंड जाने की सोच रहे हैं तो आपके लिए यह गुड न्यूज है।

Advertisement

कौन हैं मैदान पर KL राहुल को लताड़ने वाले बिजनेसमैन Sanjiv Goenka? नेट वर्थ जान हिल जाएंगे, धोनी से भी कर चुके हैं ‘बुरा बर्ताव’

6 महीने के लिए थाइलैंड ने और दी वीजा नियमों में छूट

आपको बता दें कि थाइलैंड ने पिछले साल यानी 2023 में भारत समेत कई देशों के नागरिकों के लिए 31 मई 2024 तक वीजा फ्री एंट्री का ऐलान किया था। दक्षिण एशियाई आइलैंड देश ने अब भारत और ताइवान के लिए वीजा के नियमों में छूट को 6 और महीनों के लिए आगे बढ़ा दिया है। नए आदेश के मुताबिक, अब थाइलैंड जाने के लिए भारतीयों को 11 नवंबर 2024 तक वीजा की जरूरत नहीं पड़ेगी।

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, थाइलैंड के प्रधानमंत्री श्रेथा थाविसिन (Srettha Thavisin) ने 7 मई को एक कैबिनेट बैठक में यह फैसला लिया। बता दें कि भारत और ताइवान के नागरिक 30 दिन तक की वैधता वाला फ्री वीजा पा सकते हैं।

Advertisement

कौन है भारत का सबसे रईस बुजुर्ग शख्स? 93 साल की उम्र में 23 हजार करोड़ से ज्यादा की संपत्ति, 60 साल की उम्र में किया ‘मैजिक’

Advertisement

श्री लंका ने भी 31 मई तक वीजा नियमों में छूट को आगे बढ़ाया

श्री लंका की सरकार ने भी 6 मई को भारत, चीन, मलेशिया, इंडोनेशिया, थाइलैंड, रूस और जापान से आने वाले लोगों के लिए वीजा नियमों में छूट को आगे बढ़ाने का ऐलान किया है। अब 31 मई 2024 तक श्री लंका बिना वीजा के जाया जा सकता है।

भारत से श्री लंका जाने वाले नागरिक श्री लंका की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 30 दिन की वैलिडिटी वाले वीजा के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
tlbr_img1 राष्ट्रीय tlbr_img2 ऑडियो tlbr_img3 गैलरी tlbr_img4 वीडियो