होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

Visa Free Entry: छुट्टियों में विदेश घूम आइये! इन 10 देशों में भारतीयों को मिलती है बिना वीजा एंट्री, चेक करें पूरी लिस्ट

Visa Free Entry for Indians: जानें किन 10 देशों में भारतीयों को मिलती है फ्री एंट्री? छुट्टियों में घूमने के लिए नहीं होगी टेंशन...
Written by: टेक्नोलॉजी डेस्क | Edited By: Naina Gupta
Updated: June 11, 2024 15:25 IST
Visa free entry: जानें किन 10 देशों में भारतीयों को मिलती है फ्री एंट्री...
Advertisement
  1. दुनियाभर में कई सारे ऐसे देश हैं जहां भारतीय टूरिस्ट को वीजा-फ्री एंट्री (Visa free Entry) ऑफर की जाती है। हाल ही में थाइलैंड और श्री लंका ने भारत से आने वाले विजिटर्स के लिए वीजा-फ्री एंट्री की तारीख को बढ़ा दिया था। अब भारतीय 11 नवंबर 2024 तक बिना वीजा जा सकते हैं। दुनियाभर के 62 देश ऐसे हैं जहां भारतीय पासपोर्टधारक बिना वीजा जा सकते हैं। यानी अगर आप छुट्टियों में विदेश जाने का मन बना रहे हैं लेकिन वीजा की टेंशन नहीं चाहते तो इन देशों को अपनी लिस्ट में सबसे ऊपर रख सकते हैं। देश से बाहर विदेश घूमने के लिए आपको सिर्फ पासपोर्ट की ही जरूरत होगी। आज हम आपको बता रहे हैं दुनिया के उन टॉप-10 देशों के बारे में जहां जाने के लिए भारतीयों को वीजा की जरूरत नहीं पड़ती…

List of top 10 Visa free countries

भूटान (Bhutan)
भूटान भारत का पड़ोसी देश है और भारतीय पासपोर्ट होल्डर्स यहां वीजा-फ्री एंट्री कर सकते हैं। भारतीय बिना वीजा 14 दिन तक भूटान में रह सकते हैं। हिमालय से घिरे इस देश को Land of the Thunder Dragon कहा जाता है। बर्फ से ढके पहाड़ों, शानदार मॉनेस्ट्रीज और अपने स्प्रिचुअल कल्चर के लिए भूटान प्रसिद्ध है।

Free Aadhaar update: 14 जून के बाद आधार कार्ड अपडेट के लिए देनें पड़ेंगे पैसे, जानें क्या है खबर

Advertisement

  1. नेपाल (Nepal)
    दुनिया के सबसे ऊंचे पहाड़,, माउंट एवरेस्ट के लिए मशहूर नेपाल भी भारत का पड़ोसी है। अगर आप एडवेंचर के शौकीन और नेचर लवर हैं तो यहां जा सकते हैं। पुराने मंदिर और विहंगम दृश्यों वाले इस देश में स्थानीय लोग काफी बढ़िया हैं। भारतीय पासपोर्टधारकों को नेपाल जाने के लिए वीजा की जरूरत नहीं पड़ती।
  1. मॉरीशस (Mauritius)
    हिंद महासागर से घिरे हुए मॉरीशल में भी भारतीयों को वीजा की जरूरत नहीं पड़ती। शानदार बीच, क्रिस्टल-क्लियर पानी और चट्टानों के साथ जबरदस्त लोकेशन वाले मॉरीशस में नेचर लवर को अलग ही अहसास होगा। सोलो या ग्रुप ट्रैवलर्स के लिए यह देश एक बढ़िया ऑप्शन है। भारतीय नागरिक 90 दिनों तक मॉरीशस में बिना वीजा रह सकते हैं।
  1. केन्या (Kenya)
    1 जनवरी 2024 से केन्या ने देश में टूरिज्म बढ़ाने के इरादे से भारतीय पासपोर्ट होल्डर्स के लिए वीजा-फ्री ट्रैवल का ऐलान किया था। वाइब्रेंट वाइल्डलाइफ और मरीन रिजर्व के लिए मशहूर केन्या में 50 से ज्यादा नेशनल पार्क हैं। भारतीयों को 90 दिनों के लिए वीजा फ्री ट्रैवल का ऑफर मिलता है।
  1. मलेशिया (Malaysia)
    मलेशिया की राजधानी कुआलांलपुर सबसे विकसित शहरों में से एक हैं। दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग में से एक Petronas Twin Towers यहीं हैं। इस देश को बेहतरीन फूड, ऐतिहासिक वाइब, खूबसूरत बीच और वाइल्ड-लाइफ नेशनल पार्क के लिए जाना जाता है। भारतीय 31 दिसंबर 2024 तक मलेशिया में वीजा-फ्री ट्रैवल कर सकते हैं। इस देश में 30 दिन तक बिना वीजा रहा जा सकता है।
  1. थाइलैंड (Thailand)
    सबसे खूबसूरत दक्षिण एशियाई देशों में से एक थाइलैंड, दुनियाभर में अपने खूबसूरत बीच, स्वादिष्ट कुजीन और जिंदादिल कल्चर के लिए मशहूर है। बैंगकॉक की गलियों से लेकर Chiang Mai के मंदिरों और फुकेट के बीच तक थाइलैंड एक पर्फेक्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, 11 नवंबर 2024 तक थाइलैंड में भारतीयों के लिए वीजा-फ्री एंट्री है।

डोमिनिका (Dominica)
इस कैरिबायाई देश में भारतीय 6 महीने तक बिना वीजा रह सकते हैं। पहाड़ों से घिरा यह कैरिबायाई आइलैंड Nature Island के नाम से भी जाना जाता है। The Morne Trois Pitons National Park यहां का सबसे बड़ा टूरिस्ट अट्रैक्शन है जहां आपको 1,342 मीटर ऊंचा वोल्कैनो देखने को मिल जाएगा। भारतीय आसानी से डोमिनिका की फ्लाइट बुक कर इस खूबसूरत देश को घूम सकते हैं।

कतर (Qatar)
कतर एक मिडिल ईस्ट देश है जो अपने दमदार इन्फ्रास्ट्रक्चर और राजधानी दोहा के लिए मशहूर है। दोहा में गगनचुंबी इमारतें शहर को सबसे खास बनाती हैं। इस देश को दुनिया के सबसे धनी देशों में गिना जाता है। हाल ही में FIFA World Cup 2022 का आयोजन भी यहां हुआ था। भारतीय बिना वीजा 30 दिनों तक कतर में ट्रैवल कर सकते हैं।

Advertisement

श्री लंका (Sri Lanka)
श्री लंका भी अब भारतीयों को वीजा-फ्री एंट्री ऑफर करता है। इस साउथ एशियाई देश से भारतीयों का ऐतिहासिक रिश्ता भी है। भारतीय पासपोर्ट होल्डर 31 मई 2024 तक श्रीलंका में बिना वीजा ट्रैवल कर सकते हैं।

सेशेल्स (Seychelles)
खूबसूरत बीच, अंडरवाटर स्पोर्ट्स, खूबसूरत फिश, व्हेल शार्क और साफ-सुथरे पानी के लिए सेशेल्स मशहूर है। यहां के शांत माहौल में आपको एक अलग सुकून महसूस होगा। भारतीय पासपोर्ट होल्डर्स 30 दिन तक इस देश में बिना वीजा जा सकते हैं।

    Advertisement
    Tags :
    BhutanIndianNepalVisavisa issue
    विजुअल स्टोरीज
    Advertisement
    Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
    Advertisement