scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

कौन हैं भारत के 10 सबसे नए अमीर? रईसों की लिस्ट में हुआ बड़ा फेरबदल, स्टील किंग सूची से बाहर, यहां चेक करें पूरी लिस्ट

Top 10 Richest People of India:जानें भारत के 10 सबसे रईस लोग कौन हैं? चेक करें पूरी लिस्ट...
Written by: बिजनेस डेस्क | Edited By: Naina Gupta
Updated: May 07, 2024 11:45 IST
कौन हैं भारत के 10 सबसे नए अमीर  रईसों की लिस्ट में हुआ बड़ा फेरबदल  स्टील किंग सूची से बाहर  यहां चेक करें पूरी लिस्ट
top 10 richest people: भारत के 10 सबसे अमीर लोगों की सूची
Advertisement

Top 10 Richest People of india: बात जब अमीर लोगों की हो तो भारतीय दुनियाभर में अपना डंका बजाने में आगे हैं। फोर्ब्स ने 2024 में सबसे अमीर भारतीयों की लिस्ट कुछ सप्ताह पहले जारी की थी। इस लिस्ट से पता चला था कि देश में 2023 में अरबपतियों की संख्या में अच्छा-खास इजाफा हुआ है। देश में फिलहाल सबसे अमीर लोगों के पास कुल 954 बिलियन डॉलर की संपत्ति है जो पिछले साल (2023) के 675 बिलियन डॉलर की तुलना में 41 प्रतिशत ज्यादा है। Forbes Richest Indian List को समय-समय पर रियल-टाइम ट्रैकिंग के जरिए अपडेट किया जाता रहा है। अब मई 2024 में इस लिस्ट में कुछ फेरबदल हुए हैं। आपको बताते हैं देश में 10 सबसे अमीर लोग कौन हैं।

Advertisement

10 सबसे अमीर भारतीयों की लिस्ट (list of the 10 richest Indians)

मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani): नेट वर्थ- 112.5 बिलियन डॉलर

मुकेश अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और सबसे बड़े शेयरहोल्डर हैं। रिलायंस देश में पेट्रोकैमिकल, ऑइल, नेचुरल गैस एक्सप्लोरेशन, टेलिकम्युनिकेशन और रिटेल में कारोबार करती है। मुकेश अंबानी की नेट वर्थ फिलहाल 112.5 बिलियन डॉलर है। और वह भारत व एशिया में सबसे बड़े और दुनिया के 11वें सबसे बड़े रईस हैं।

Advertisement

Delhi Capitals के चेयरमैन और मालिक पार्थ जिंदल कौन हैं? 600 करोड़ रुपये की नेट वर्थ और हजारों करोड़ का साम्राज्य

गौतम अडानी (Gautam Adani): नेट वर्थ- 78.5 बिलियन डॉलर

गौतम अडानी देश के दूसरे और दुनिया के 17वें सबसे बड़े कारोबारी हैं। अडानी ग्रुप (Adani Group) के चेयरमैन भी हैं। अडानी ग्रुप देश में फिलहाल पोर्ट्स, एयरपोर्ट्स, पावर जेनरेशन और ट्रांसमिशन व ग्रीन एनर्जी पर तेजी से काम कर रहा है। उनकी नेट वर्थ 78.5 बिलियन डॉलर है।

सावित्री जिंदल (Savitri Jindal): नेट वर्थ- 36.3 बिलियन डॉलर

सावित्री जिंदल ने भारत की सबसे अमीर महिला का खिताब अपने पास बरकरार रखा है। वह फिलहाल देश की तीसरे सबसे अमीर शख्स हैं। जिंदल ग्रुप की मुखिया की कुल नेट वर्थ अभी 36.3 बिलियन डॉलर है।

Advertisement

Bank Holiday On May 7: आज निपटा लें जरूरी काम, इन शहरों में कल बंद रहेंगे बैंक, जानें कहां-कहां सरकारी छुट्टी, चेक करें RBI की लिस्ट

Advertisement

शिव नाडर (Shiv Nadar): नेट वर्थ- 31.1 बिलियन डॉलर

शिव नाडर, एचसीएल टेक्नोलॉजीज के फाउंडर हैं। HCL देश की सबसे बड़ी IT कंपनियों में से एक है। साल 2020 में शिव नाडर ने कंपनी की कमान अपनी बेटी रोशनी नाडर मल्होत्रा को सौंप दी और 1976 में बनाई गई अपनी कंपनी के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया। फिलहाल उनकी नेट वर्थ 31.1 बिलियन डॉलर है।

दिलीप सांघवी (Dilip Shanghvi): नेट वर्थ- 24.9बिलियन डॉलर

Sun Pharmaceutical Industries Limited के फाउंडर दिलीप सांघवी देश के पांचवें सबसे बड़े रईस हैं। उनकी फार्मा कंपनी दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में शामिल है। फिलहाल उनकी नेट वर्थ 24.9 बिलियन डॉलर है।

कुमार बिरला (Kumar Birla): नेट वर्थ- 21.6 बिलियन डॉलर

देश के छठे सबसे बड़े कारोबारी कुमार मंगलम बिरला, आदित्य बिरला ग्रुप के चेयरमैन हैं। उनका नाता मशहूर बिरला परिवार से है जिन्हें देश के दिग्गज और प्रभावशाली उद्योगपति परिवारों में गिना जाता है। कुमार बिरला की नेट वर्थ फिलहाल 21.6 बिलियन डॉलर है।

सायरस पूनावाला (Cyrus Poonawalla): नेट वर्थ- 21.2 बिलियन डॉलर

सायरस पूनावाला देश के सातवें सबसे बड़े कारोबारी हैं। Serum Institute of India के फाउंडर ने कोविशील्ड वैक्सीन के साथ दुनियाभर में ख्याति पाई। ग्लोबल वैक्सीन मैन्युफैक्चरर सायरस पूनावाला का ध्यान दुनियाभर के लिए वैक्सीन प्रोडक्शन पर है। उनकी नेट वर्थ फिलहाल 21.2 बिलियन डॉलर है।

राधाकृष्ण दमानी (Radhakishan Damani): नेट वर्थ- 20.3 बिलियन डॉलर

राधाकृष्ण दमानी एक अरबपति निवेशक, कारोबारी और Avenue Supermarts Limited के फाउंडर हैं। Avenue Supermarts Limited देश में पॉप्युलर रिटेल चेन D-Mart ऑपरेट करती है और राधाकृष्ण दमानी ही डी-मार्ट के फाउंडर भी हैं। राधाकृष्ण दमानी की नेट वर्थ फिलहाल 20.3 बिलियन डॉलर है।

कुशाल पाल सिंह (Kushal Pal Singh): नेट वर्थ- 19.9 बिलियन डॉलर

कुशाल पाल सिंह एक एस्टेट डिवेलपर हैं जो DLF लिमिटेड के चेयरमैन भी हैं। देश की सबसे बड़ी रियल एस्टेट कंपनी में से एक डीएलएफ के चेयरमैन की नेट वर्थ अभी 19.9 बिलियन डॉलर है।

रवि जयपुरिया (Ravi Jaipuria): नेटवर्थ- 17.0 बिलियन डॉलर

रवि जयपुरिया RJ Corp और Varun Beverages के मालिक हैं। 69 साल के रवि जयपुरिया इन दोनों कंपनियों से तगड़ी कमाई करते हैं। इनके पास 17 बिलियन डॉलर की संपत्ति है। टॉप-10 रईसों की लिस्ट से उन्होंने आर्सेलर ग्रुप के स्टील किंग लक्ष्मी मित्तल को बाहर करके एंट्री ली है।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो