scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

Nitish Kumar Net Worth: 13 गाय और 10 बछड़े, जानिए 'किंगमेकर' नीतीश कुमार के पास कितनी दौलत?

Nitish Kumar Net Worth: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास है कितनी धन-दौलत? जानें उनकी प्रॉपर्टीज, धन-दौलत के बारे में...
Written by: बिजनेस डेस्क | Edited By: Naina Gupta
Updated: June 07, 2024 14:10 IST
nitish kumar net worth  13 गाय और 10 बछड़े  जानिए  किंगमेकर  नीतीश कुमार के पास कितनी दौलत
Nitish Kumar Net Worth: नीतीश कुमार के पास है कितनी संपत्ति?
Advertisement

Nitish Kumar Net Worth: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों के बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार लगातार खबरों में बने हुए हैं। पूरे देश की नजरें फिलहाल उन पर हैं। मोदी सरकार 3.0 के लिए उन्हें 'किंगमेकर' कहा जा रहा है। ऐसे भी कयास लगाए गए थे कि नीतीश कुमार हो सकता है कि एनडीए छोड़कर कांग्रेस के नेतृत्व वाले INDIA गठबंधन को अपना सपोर्ट दे दें। लेकिन फिलहाल नीतीश कुमार ने इन सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है। और अपना सपोर्ट मोदी सरकार के साथ जारी रखा है। संसदीय दल की बैठक में नीतीश कुमार ने नीतीश कुमार ने कहा कि हमारी पार्टी जनता दल यूनाइटेड बीजेपी संसदीय दल के नेता नरेंद्र मोदी को भारत के पीएम पद के लिए समर्थन देती है। आपको बताते हैं नीतीश कुमार के पास कितनी धन-दौलत है।

Nitish Kumar Net Worth

बता दें कि जनवरी 2024 में नीतीश कुमार सरकार ने अपने कैबिनेट मंत्रियों की धन-दौलत का खुलासा किया था। जानकारी के मुताबिक, नीतीश कुमार के पास उस समय 22,552 रुपये नकद थे। जबकि उनके बैंक अकाउंट में कुल 48 हजार रुपये जमा हैं।

Advertisement

कैराना से सांसद बनीं 29 साल की इकरा हसन कौन हैं? लंदन रिटर्न लड़की ने लिया मां की हार का बदला, राजनीति से गहरा नाता, जानें धन-दौलत

नीतीश कुमार के पास दिल्ली के द्वारका में 1000 वर्ग फीट का एक फ्लैट भी है। नीतीश कुमार ने साल 2004 में इस फ्लैट को 13.78 लाख रुपये में खरीदा था। फिलहाल इस फ्लैट की वैल्यू करीब डेढ़ करोड़ रुपये है।

13 गाय और 10 बछड़े भी हैं नीतीश कुमार के पास
बिहार के मौजूदा सीएम के पास 13 गाय और 10 बछड़े भी हैं। इनकी कुल कीमत 1.45 लाख रुपये है। इसके अलावा उनके पास एक फोर्क ईकोस्पोर्ट कार भी है जिसकी वैल्यू 11.32 लाख रुपये है। उनके पास 1.28 लाख रुपये के सोने-चांदी के जवाहरात भी हैं।

Advertisement

चल और अचल संपत्ति के हिसाब से नीतीश कुमार की कुल संपत्ति 1.63 करोड़ रुपये है।

Advertisement

बीजेपी के साथ पुराना है नीतीश का दोस्ताना
नीतीश कुमार और बीजेपी के रिश्ते की बात करें तो यह काफी पुराना है। यह कनेक्शन तब शुरू हुआ जब साल 1990 के दशक में जब नीतीश कुमार ने बिहार के तत्कालीन सीएम लालू प्रसाद यादव के खिलाफ विद्रोह किया था। इसके बाद नीतीश ने समाजवादी नेता स्वर्गीय जॉर्ज फर्नाडीज के साथ मिलकर समता पार्टी बनाई। 1998 से 2004 तक केंद्र में सत्ता में रही बीजेपी के साथ गठबंधन के समय नीतीश अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में कृषि, रेलवे और भूतल परिवहन जैसे बड़े विभागों के मंत्री भी रहे।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो