scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

Bhole Baba Net Worth: भोले बाबा के पास 100 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति, 25-30 लग्जरी कारें, महल जैसे 24 आश्रम और कमांडो फोर्स

Hathras Satsang Stampede Accused Bhole Baba Net Worth: हाथरस सत्संग हादसे के आरोपी भोले बाबा के पास है करोड़ों की संपत्ति, जानें नेट वर्थ...
Written by: बिजनेस डेस्क | Edited By: Naina Gupta
Updated: July 05, 2024 14:21 IST
bhole baba net worth  भोले बाबा के पास 100 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति  25 30 लग्जरी कारें  महल जैसे 24 आश्रम और कमांडो फोर्स
bhole baba net worth: भोले बाबा के पास है कितनी है नेट वर्थ
Advertisement

Bhole Baba Net Worth: उत्तर प्रदेश के हाथरस में भोले बाबा के सत्संग में हुई भगदड़ में सैकड़ों लोगों की जान चली गई। कई लोगों का घर इस भगदड़ में उजड़ गया। भगदड़ के बाद दिखे भयानक मंजर को देख हर लोगों के रोंगटे खड़े हो ए। हाथरस सत्संग हादसे ने कई लोगों को जीवनभर का जख्म दे दिया है। भोले बाबा के सत्संग का मैदान लोगों की कब्रगाह बन गया। हादसे के बाद से ही स्वंयभू 'भोले बाबा' फरार है। अब भोले बाबा की संपत्ति पर बड़ी जानकारी सामने आई है।

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट्स और भोले बाबा के आश्रमों, चैरिटेबल ट्रेस्ट के आधार संपत्ति का आंकलन किया गया है। बाबा के यूपी के कई जिलों में बड़े और भव्य आलीशान आश्रम है। ट्रस्ट के नाम पर मैनपुरी, कासगंज, आगरा, कानपुर और ग्वालियर में कई बड़े आश्रम है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि बाबा के पास 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की चल-अचल संपत्ति है।

Advertisement

कौन हैं जसप्रीत बुमराह की करोड़पति पत्नी संजना गणेशन? IT कंपनी में जॉब से शुरुआत, अब लेती हैं लाखों रुपये फीस, नेट वर्थ कर देगी हैरान

दावा किया जा रहा है कि मैनपुरी के बिछवां आश्रम की जमीन की कीमत ही 4 करोड़ रुपये के करीब है। इस आश्रम में 6 कमरे भोले बाबा और उसकी पत्नी के लिए रिजर्व रखे गए हैं। आश्रम में कुल 80 सेवादार हैं जो आश्रम की सुरक्षा करते हैं। यह आश्रम 21 बीघा में फैला हुआ है। खुद लाखों की टोयोटा फॉर्च्यूनर से चलने वाले भोले बाबा के काफिले में 25 से 30 लग्जरी कारें रहती हैं।

मैनपुरी का यह आश्रम बाबा के नाम पर नहीं है। इसे राम कुटीर चैरिटेबल ट्रस्ट न बनवाया है। और कहा जा रहा है कि 200 लोगों ने इसके लिए दान किया है। आश्रम में सबसे ज्यादा दान ढाई लाख रुपये और सबसे कम दान 10 हजार रुपये बताया गया है।

Advertisement

करोड़पति हैं अंबानी परिवार छोटी बहू राधिका मर्चेंट, पापा वीरेन मर्चेंट के पास अकूत संपत्ति, जानें करते हैं क्या काम

Advertisement

खबरों के मुताबिक, अब यूपी का राजस्व विभाग इस जमीन की जांच कर रही है और आश्रम के सामने 50 बीघा जमीन भी भोले बाबा ने लीज पर ले रखी है।

NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, बहादुर नगर का आश्रम करीब 40 बीघा में फैला हुआ है। इसके अलावा कई धर्मशाला भी हैं। जानकारी के मुताबिक, भोले बाबा करीब 12 साल से इस आश्रम में नहीं गए हैं। इस आश्रम में एक आलीशान बिल्डिंग बनाई गई है। इसके अलावा नारायण साकार हरि चैरिटेबल ट्रस्ट के नाम पर भी सैकड़ों बीघा जमीन होने की बात सामने आई है। भोले बाबा के भक्तों के नाम पर करीब दर्जनभर लग्जरी गाड़ियां हैं।

यूपी में कई जगहों पर भोले बाबा का आश्रम

कानपुर के बिधनू अलाके के कसुई गांव में बाबा का एक आश्रम है जो तीन बीघा जमीन है। इटावा में 15 बीघा जमीन में बाबा का आश्रम है। नोएडा सेक्टर 87 इलाबांस गांव में बाबा का आलीशान आश्रम बना हुआ है। खबरों के मुताबिक, पश्चिमी यूपी समेत राज्य में कुल 24 आश्रम बाबा ने बना रखे हैं। हर जिले में ट्रस्त और ट्रस्ट ने कमेटी बना रखी है। यह कमेटी सत्संग का आयोजन करवाती है।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो