scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

Forbes World’s Billionaires List 2024: भारत के 10 सबसे अमीर लोग कौन हैं? किस नंबर पर अंबानी-अडानी, जानें लिस्ट में शामिल एकमात्र महिला कौन

Forbes World’s Billionaires List 2024: भारत के 10 सबसे रईस लोग कौन हैं? देखें पूरी लिस्ट...
Written by: बिजनेस डेस्क | Edited By: Naina Gupta
April 03, 2024 14:34 IST
forbes world’s billionaires list 2024  भारत के 10 सबसे अमीर लोग कौन हैं  किस नंबर पर अंबानी अडानी  जानें लिस्ट में शामिल एकमात्र महिला कौन
Forbes World’s Billionaires List 2024: जानें भारत के 10 सबसे अमीर लोग कौन हैं।
Advertisement

Forbes World’s Billionaires List 2024: फोर्ब्स ने आखिरकार 2024 बिलियनियर लिस्ट रिलीज कर दी है। इस लिस्ट में कुल 2,781 लोगों को जगह मिली है। पिछले साल यानी 2023 की तुलना में इस बार लिस्ट में 141 नए नाम आए हैं। लिस्ट के मुताबिक, अरबपतियों ने इस बार अपनी नेट वर्थ में 2 बिलियन डॉलर की नेट वर्थ जोड़ी है और सभी अरबपतियों की कुल संपत्ति 14.2 ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंच गई है।

आपको बता दें कि अमेरिका में जहां 813 अरबपति वहीं चीन में 473 नए अरबपति बने हैं। बात करें भारत की तो पिछले साल की तुलना में इस बार देश में 31 ज्यादा अरबपति हो गए हैं और अब यह आंकड़ा 200 पर पहुंच गया है।

Advertisement

भारत के 10 महंगे और आलीशान घर, जानें कौन-कौन रहता है इनमें, कीमत सैकड़ों करोड़, जानें सारी डिटेल्स

Forbes World’s Billionaires List 2024: कौन-कौन भारतीय लिस्ट में हैं शामिल?

सबसे अमीर भारतीयों की लिस्ट की बात करें तो निर्विवाद रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी सबसे ऊपर हैं। वहीं अडानी ग्रुप के मुखिया गौतम अडानी दूसरे सबसे रईस शख्स हैं। अडानी की संपत्ति में 36.8 बिलियन डॉलर का इजाफा हुआ है और उनकी कुल संपत्ति 84 बिलियन डॉलर पहुंच गई है। जबकि सावित्री जिंदल चौथी सबसे रईस भारतीय हैं और टॉप-10 में शामिल एकमात्र महिला अरबपति हैं।

top 10 richest indians in forbes list

  1. 1.मुकेश अंबानी- 116 बिलियन डॉलर
    2.गौतम अडानी- 84 बिलियन डॉलर
    3.शिव नाडर- 36.9 बिलियन डॉलर
    4.सावित्री जिंदल- 33.5 बिलियन डॉलर
    5.दिलीप सांघवी- 26.7 बिलियन डॉलर
    6.साइरस पूनावाला- 21.3 बिलियन डॉलर
    7.कौशल पाल सिंह- 20.9 बिलियन डॉलर
    8.कुमार मंगलम बिड़ला- 19.7 बिलियन डॉलर
    9.राधाकृष्ण दमानी- 17.6 बिलियन डॉलर
    10.लक्ष्मी मित्तल- 16.4 बिलियन डॉलर

Top richest person in world

Louis Vuittoin के मालिक बर्नार्ड अरनॉल्ट दुनिया के सबसे रईस शख्स हैं। उनकी नेट वर्थ 233 बिलियन डॉलर है। फ्रांस के लग्जरी और कॉस्मेटिक ब्रैंड के मुखिया बर्नार्ड अरनॉल्ट लंबे अरसे से फोर्ब्स की लिस्ट में हैं।

Advertisement

वहीं दूसरे नंबर पर TESLA के CEO हैं जिनकी नेट वर्थ 195 बिलियन डॉलर है। जबकि ऐमजॉन के जेफ़ बेज़ोस हैं जिनकी नेट वर्थ 195 बिलियन डॉलर है। फेसबुक के फाउंड मार्क ज़ुकरबर्ग 177 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ चौथे नंबर पर हैं।

Advertisement

इसके अलावा कई दूसरे बड़े नाम भी फोर्ब्स की लिस्ट में हैं। मीडिया मुगल कहे जाने वाले Fox News के फाउंडर रूपर्ट मर्डोक और उनकी फैमिली की नेट वर्थ 19.5 बिलियन डॉलर है। और वह इस लिस्ट में 100वें नंबर पर हैं। वहीं पॉप्युलर सेलिब्रिटी टेलर स्विफ्ट की नेट वर्थ 1.1 बिलियन डॉलर है। स्टार और मॉडल किम कारदर्शियन भी दुनिया के अमीरों की लिस्ट में हैं और उनकी नेट वर्थ 1.7 बिलियन डॉलर है।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो