scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को लेकर बहुत बड़ी खबर, 15 अगस्त से पहले पीएम मोदी दिखा सकते हैं हरी झंडी, दिल्ली-मुंबई का सफर होगा आसान

Vande Bharat Sleeper Train को पीएम नरेंद्र मोदी 15 अगस्त से पहले हरी झंडी दिखा सकते हैं।
Written by: Naina Gupta
Updated: June 26, 2024 11:19 IST
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को लेकर बहुत बड़ी खबर  15 अगस्त से पहले पीएम मोदी दिखा सकते हैं हरी झंडी  दिल्ली मुंबई का सफर होगा आसान
Vande Bharat Sleeper Train को पीएम मोदी 15 अगस्त से पहले दिखा सकते हैं हरी झंडी
Advertisement

Vande Bharat Sleeper Train: वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन देशभर के कई रूट पर दौड़ रही है। भारतीय रेलवे की एडवांस्ड फीचर्स वाली इस हाई-स्पीड ट्रेन को लगातार अलग-अलग जगहों पर एक्सपेंड किया जा रहा है। पिछले कई महीनों से वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को लेकर लगातार खबरों में जानकारी सामने आ रही है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वंदे भारत स्लीपर कॉन्सेप्ट ट्रेन की फोटोज शेयर कर चुके हैं। और अब खबर आई है कि पीएम नरेंद्र मोदी जल्द देश को पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की सौगात दे सकते हैं।

Advertisement

रेल मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक देश को पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की सौगात पीएम मोदी 15 अगस्त से पहले दे सकते हैं। अत्याधुनिक सुविधाओं वाली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के आने से लंबी दूरी का सफर पहले से आसान हो जाएगा। 15 अगस्त से पहले पीएम मोदी मुंबई से दिल्ली के लिए वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखा सकते है।

Advertisement

Indian Railway का सरप्राइज! गर्मी की छुट्टियों में नई समर स्पेशल ट्रेनों का ऐलान, चेक करें पूरी लिस्ट, टाइमिंग और शेड्यूल

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन से जुड़ी बड़ी बातें

1- 15 अगस्त से पहले वंदे भारत की पहली स्लीपर ट्रेन शुरु होने जा रही है।

Advertisement

2- देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन दिल्ली से मुंबई के बीच चलाई जाएगी।

Advertisement

3- वंदे भारत स्लीपर ट्रेन बनाने का काम बेंगलुरू में अंतिम चरण में जारी है।

4- वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में कुल 16 कोच होंगे। इसमें 10 कोच थर्ड एसी, चार कोच सेकेंड एसी जबकि एक कोच फर्स्ट एसी का होगा।

5- स्लीपर वंदे भारत ट्रेन में दो एसएलआर कोच भी होंगे। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आधुनिक सुविधाओं और सेफ्टी से लैस ट्रैन होगी।

6- रेलवे सूत्रों के मुताबिक वंदे भारत स्लीपर ट्रेन पहले फेज में 130 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ेगी। इसके बाद धीरे-धीरे 160 से 220 किलोमिटर प्रतिघंटे की स्पीड से चलने लगेगी।

गौर करने वाली बात है कि सबसे पहले दिल्ली से मुंबई के बीच वंदे भारत स्लीपर ट्रेन चलाने की योजना इसलिए बनाई गई है क्योंकि दिल्ली-मुंबई रेलवे रूट काफी व्यस्त है और इस रूट पर यात्रियों की भारी भीड़ रहती है। दिल्ली से मुंबई रूट पर ज्यादा यात्रियों के चलते इस रूट पर ट्रेनों में हमेशा सीट की कमी रहती हैं। यात्रियों को कई ट्रेनों में आसानी से रिजर्वेशन मिलने में भी दिक्कत होती है।

इसलिए इस रूट पर वंदे भारत स्लीपर ट्रेन चलने से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। रेलवे ने दिल्ली से मुंबई रूट पर सबसे पहले स्लीपर ट्रेन चलाने की तैयारी की है। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन दिल्ली से भोपाल, सूरत होते हुए मुंबई तक जाएगी।

आपको बता दें कि केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कुछ दिनों पहले ऐलान किया था कि भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन 2 महीनों के भीतर ट्रैक पर होगी। इससे पहपले इसी साल रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के ट्रेन सेट के काम का जायजा लेने बेंगलुरू भी गए थे। रेल मंत्री ने उस जगह का दौरा किया था जहां वंदे भारत स्लीपर ट्रेन बनाई जा रही है।

गौर करने वाली बात है कि इसी साल महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव है। इसलिए महाराष्ट्र को पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की सौगात मिलने की पूरी उम्मीद है।। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव सहप्रभारी बनाए गए हैं।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो