scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

पति की मौत के बाद ससुराल वाले कहते थे-सती हो जा, पत्नी ने उठाया दर्दनाक कदम

महिला के ससुराल वाले उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। वे महिला से कहते थे कि वह पति की मौत के बाद सती क्यों नहीं हो गई?
Written by: न्यूज डेस्क | Edited By: Jyoti Gupta
Updated: May 25, 2023 12:06 IST
पति की मौत के बाद ससुराल वाले कहते थे सती हो जा  पत्नी ने उठाया दर्दनाक कदम
प्रतीकात्मक फोटो (jansatta)
Advertisement

गुजरात से एक दर्दनाक खबर समाने आई है। यहां एक महिला ने अहमदाबाद की साबरमती नदी में कूदकर अपनी जान दे दी है। महिला के ससुराल वालों पर उसे प्रताड़ित करने का आरोप है। पति की मौत के बाद वे महिला को लगातार परेशान कर रहे थे। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

महिला राजस्थान की रहने वाली थी

महिला का नाम संगीता लाखरा है। वह मूल रूप से राजस्थान की रहने वाली थी। वह अपने पति के साथ गुजरात में रह रही थी। उनके पति की मौत हो गई जिसके बाद उनके ससुराल वाले उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। वे महिला से कहते थे कि वह पति की मौत के बाद सती क्यों नहीं हो गई? इसके बाद आखिरकार महिला ने परेशान होकर खुदकुशी कर ली।

Advertisement

पति ने दोनों के नाम पर खरीदा था घर

असल में महिला के पति ने गुजरात में अपना घर खरीदा था। मकान पति-पत्नी दोनों के नाम पर था। पति-पत्नी दोनों वहां साथ रहते थे। कुछ समय बाद ही पति की मौत हो गई जिसके बाद महिला एकदम अकेली हो गई थी। ऊपर से ससुराल वाले उन्हें हमेशा तंग करते थे।

ससुराल वाले महिला पर दबाव बना रहे थे

पुलिस अधिकारी का कहना है कि पति की मौत के बाद महिला को इंश्योरेंस के 54 लाख रुपये भी मिले थे। ससुराल वालों को इस पैसे के बारे में पता चला तो वे इसमें हिस्सा लेना चाहते थे। वे कहते थे कि पैसे का दो भाग करो। इतना ही नहीं वे घर पर भी अपना अधिकार चाहते थे। ससुराल वाले महिला पर हमेशा दबान बनाते थे। वहीं महिला की सास का कहना था कि घर उनके नाम कर दे।

सती प्रता के नाम पर ताना

सुसराल वाले महिला पर सती हो जाने का दबाव बना रहे थे। वे महिला से कहते थे कि आखिर उसने पति की मौत के बाद अपनी जान क्यों नहीं दी? इन सारी बातों से महिला को रोजाना दो चार होना पड़ता था। वह प्रताड़ित होती रही। आखिरकार एक दिन उसने हार मान ली और नदी में कूदकर अपनी जान दे दी।

Advertisement

इस मामले में पुलिस अधिकारी एमवी पटेल ने बताया कि महिला के ससुराल वालों के खिलाफ कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
tlbr_img1 राष्ट्रीय tlbr_img2 ऑडियो tlbr_img3 गैलरी tlbr_img4 वीडियो