scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

13 साल की बच्ची को दुल्हन बनाकर 8 सालों में 15 आदमियों को बेचा गया, रैकेट का खुलासा हुआ तो होश उड़ गए

गुजरात में बड़े स्तर पर नाबालिग लड़कियों के अपहरण और बिक्री का खुलासा हुआ है। जांच में पता चला है कि करीब 8 लड़कियों को उनके घऱ से कि़डनैप कर बेच दिया दिया गया।
Written by: न्यूज डेस्क | Edited By: Jyoti Gupta
Updated: May 22, 2023 18:24 IST
13 साल की बच्ची को दुल्हन बनाकर 8 सालों में 15 आदमियों को बेचा गया  रैकेट का खुलासा हुआ तो होश उड़ गए
प्रतीकात्मक तस्वीर (jansatta)
Advertisement

गुजरात में बड़े स्तर पर नाबालिग लड़कियों के अपहरण और बिक्री का खुलासा हुआ है। मानव तस्करी की ये वारदात हमें हैरान कर देती है। जांच में पता चला है कि करीब 8 लड़कियों को उनके घऱ से कि़डनैप कर बेच दिया दिया गया। जिनमें से एक 13 साल की नाबालिग लड़की निशा (बदला हुआ नाम) को पिछले 8 सालों में 15 उम्रदराज आदमियों को बेचा गया। उन आदमियों की उम्र 30-से 45 साल थी। निशा को हर बार दुल्हन के रूप में पेश किया गया और 15 आदमियों से जबरन उसकी शादी कराई गई। इस तरह उसका शारीरिक औऱ मानसिक शोषण किया गया। इस गिरोह ने लड़कियों का करीब दो से ढाई लाख में सौदा किया।

पुलिस का कहना है कि पीड़ित लड़कियों की संख्या 8 से अधिक हो सकती है। गिरोह ने हर लड़की का बार-बार सौदा किया। इस रैकेट के मास्टर माइंड अशोक पटेल ने निशा का इस्तेमाल करते हुए गुजरात, राजस्थान और महाराष्ट्रसे करीब 15 अन्य लड़कियों को अगवा किया औऱ उन्हें बेच दिया। निशा, पीड़िताओं में से एक है। बाकी की लड़कियों का भी अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। सभी की सभी गायब हैं।

Advertisement

इस तरह हुआ मामले का खुलासा

इस रैकेट का फंडाफोड़ तब हुआ जब पुलिस ने 11 मई को लापता हुई किशोरी (निशा) का पता लगाया। वह अहमदाबाद जिले के कानभा गांव से लापता हो गई थी। उसे 13 मई को गांधीनगर के पास बोरू गांव से बचाया गया। उसके साथ दुष्कर्म किया गया था। उसे प्रताड़ित किया गया था। इतना ही नहीं उसकी हर साल दो आदमियों से जबरन शादी कराई गई थी। किशोरी के बरामद होने के बाद पता चला कि इस रैकेट का मास्टक माइंड अशोक पटेल, उसकी पत्नी रेणुका, उनके बेटे और रूपल मेकवान नाम की महिला के बारे में पता चला जो ओधव इलाके के निवासी हैं। फिलहाल पुलिस ने उनके साथियों मोती सेनमा, अमरतजी ठाकोर और चेहर सिंह सोलंकी को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में यह बात सामने आई है कि राज्य में बड़े स्तर पर मानव तस्करी हो रही है। गायब हुई 8 लड़कियों में से 7 का अभी भी पता नहीं है। पुलिस का मानना है कि यह संख्या और अधिक हो सकती है।

इस मामले में पुलिस अधिकारी का कहना है अशोक पटेल ने निशा को अहमदाबाद से अगवा कर लिया था। इसके बाद उसने निशा का तब तक शोषण किया जब तक वह उसकी बात मानने के लिए तैयार नहीं हो गई। उसने निशा को लोगों के सामने दुल्हन के रूप में पेश किया और उसका सौदा किया। उसकी करीब 15 लोगों ने जबरन शादी कराई। जिन्होंने उसके साथ गंदा काम किया। इसके बाद वह निशा की उपयोग करके बाकी लड़कियों को किडनैप करने लगा। पुलिस मुंबई की उस लड़की की भी तलाश कर रही है जिसे अशोक ने बेचा था। पुलिस का कहना है कि "अशोक महाराष्ट्र और राजस्थान के मानव तस्करों के संपर्क में था और इस संबंध में अभी जांच भी चल रही है।"

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
tlbr_img1 राष्ट्रीय tlbr_img2 ऑडियो tlbr_img3 गैलरी tlbr_img4 वीडियो